उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्त के आदेशानुसार न्यायालय आधारित प्रदत्त विधिक सेवाओं और विधिक सहायता मामलों की प्रगति के सम्बन्ध में माॅनीटरिंग समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश, महेन्द्र श्रीवास्तव, समिति की सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चैधरी एवं पैनल अधिवक्ता तेज प्रकाश राना की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी, जिसमें लीगल एड डिफेन्स के काउन्सिल को उपलब्ध कराये गये मामलों की प्रगति की समीक्षा की गयी काउन्सिल को दिये गये मामलें तथा उनमें की गयी कार्यवाही को देखा गया और विधिक सहायता को और अधिक प्रभारी बनाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये तथा समस्त लीगल एड डिफेन्स को दिनाॅंक 22.02.2026 को आयोजित‘‘मेगा बृहद साक्षरता शिविर’’ के बारे में जानकारी देते हुये सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चैधरी बताया कि डीआरबी इण्टर कालेज, हाथरस में जनपद के समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर, जनपद की जनता को विधिक लाभ एवं जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने जनता से यह भी अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मेगा शिविर में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें