एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं ने खेल उत्सव के पहले दिन सीनियर एवं जूनियर तथा प्राइमरी वर्ग के बालक बालिकाओं ने कबड्डी दौड़ एवं अन्य खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया । सीनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसबीएस योद्धा एवं एसबीएस टाइटंस की टीम के बीच खेला गया जिसमें एसबीएस योद्धा ने 30- 16 के अंतर से मैच को जीत कर नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया वहीं जूनियर बालक वर्ग में पहला मैच सुभाष चंद्र बोस हाउस तथा चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीमों के बीच हुआ जिसमें चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीम ने 21-8 के अंतर से जीत दर्ज की । जबकि दूसरा मैच विवेकानंद हाउस तथा भगत सिंह हाउस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी भगत सिंह हाउस की टीम ने विवेकानंद हाउस को 21-8 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संयोगवश दोनों मुकाबले का अंतर 21- 8 ही रहा। तीसरा मुकाबला मंगल पांडे हाउस एवं सरदार पटेल हाउस की टीम के बीच खेला गया इस मुकाबले में मंगल पांडेय हाउस की टीम ने सरदार पटेल हाउस को 22-4 के बड़े अंतर से पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में दो मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला सरोजिनी नायडू हाउस व रानी लक्ष्मीबाई हाउस के बीच हुआ जिसमें रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने 20-2 के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की वहीं दूसरा मुकाबला इंदिरा गांधी हाउस तथा कस्तूरबा गांधी हाउस के बीच हुआ। यह बहुत ही कड़ा मुकाबला रहा जिसमें इंदिरा गांधी हाउस की टीम ने कस्तूरबा हाउस की टीम को 15 -14 के नजदीकी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । जबकि प्राइमरी बालक वर्ग के मुकाबले में सुभाष चंद्र बोस हाउस की टीम ने भगत सिंह हाउस की टीम को 20-4 के अंतर से हराया। वहीं अगले मुकाबले में मंगल पांडेय हाउस ने चंद्रशेखर आजाद हाउस को 9-0 से पराजित किया। चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीम अपना खाता भी नहीं खोल सकी। एक अन्य मुकाबले में विवेकानंद हाउस की टीम ने सरदार पटेल हाउस की टीम को 16-11 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की । गुरुवार को सभी वर्गों की टीमों के बीच सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इसी क्रम में प्राइमरी बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मी दौड़ में योगेंद्र कुमार ने प्रथम, मुनेश ने द्वितीय एवं वें की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्राइमरी बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में काजल पहले, मधु दूसरे एवं अनु तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में चाहत पाठक ने पहला, रिया ने दूसरा तथा प्राची ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में उन्नति पहले सरस्वती दूसरे एवं सोनम तीसरे स्थान पर रही वहीं सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में कैलाश ने पहला, अनुज ने दूसरा एवं नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी, प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी , रुकम पाल सिंह, शक्तिपाल सिंह , अनंत देव चतुर्वेदी, बंटी यादव, रिषभ शर्मा, खुशवंत सिंह , ऋषिपाल सिंह , रोहित कुमार , प्रशांत कुमार, याशिका चतुर्वेदी, मंजू गुप्ता , राधा, बृजेश कुमारी, सृष्टि, ज्योति, करिश्मा, हेमा , लवी, नेहा,ज्योति उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news





एक टिप्पणी भेजें