सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सासनी में की जनसुनवाई

हाथरस । 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।

सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

सासनी समाधान दिवस में 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 39 शिकायतों में से 03 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 11 शिकायतों में से 01 तथा सि0राऊ तहसील में कुल 59 शिकायतों में से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित रूप से दिये जाने हेतु तहसील दिवस के मौके तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

तहसील समाधान दिवस के मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सासनी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2