बीमा योजना के लाभार्थी कृषकों को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति का वितरण

हाथरस ।

  मुख्यमंत्री के करकमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजना के लाभार्थी कृषको को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति का वितरण किया।  मुख्यमंत्री द्वारा सीधे प्रसारण के माध्यम से सम्बन्धित लाभाथियों को धनराशि वितरित करते हुए लाभाथियों, कृषकों के साथ वार्ता भी की गई।

जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 116 लाभार्थी को 8.87 लाख रू0 की क्षतिपूर्ति एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 10 परिवारों के 23 लाभार्थी को 50 लाख रूपये सहायता रााशि वितरित की गई। जनपद में प्रशिक्षिण प्राप्त 100 आपदा मित्रों को 5 हजार प्रति आपदा मित्र के सापेक्ष 5 लाख रू की बीमा धनराशि का मुख्यमंत्री  द्वारा शासन स्तर से सम्बन्धित विभाग को वितरित की गई।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रातः 10.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, में आयोजित किया गया।  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिह माहौर,  विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाह व जिलाध्यक्ष रालोद श्याम सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, प्रभार अधिकारी कलेक्ट्रेट, नायब तहसीलदार हाथरस व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ही उपस्थित आपदा मित्र, लाभार्थी व कृषकों ने सजीव प्रसारण को देखा व सुना।

मुख्यमंत्री  के द्वारा लाभार्थी किसानों को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण किये जाने के उपरान्त जनप्रतिनिधिगणों ने जनपद के फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के लाभार्थियांे को प्रशस्ति पत्र व चैक वितरित कर लाभांवित किया।

 जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित लाभार्थी व कृषकों को उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषकों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं के साथ दुर्घटना बीमा व आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कृषकों का आभार व्यक्त किया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2