सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बने घेर में पड़े तख्त पर मिले किशोरी के शव की हुई पहचान,मृतक किशोरी जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव नगला हरिकेश की थी निवासी

 *एटा ब्रेकिंग  एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बने घेर में पड़े तख्त पर मिले किशोरी के शव की हुई पहचान,मृतक किशोरी जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव नगला हरिकेश की थी निवासी घटना पर पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षण।* *मृतक 14 वर्षीय किशोरी की मां ने थाना बिछवा में गांव के ही दिनेश और विशेष के ऊपर लड़की की अपहरण की दी है तहरीर।* *मृतक किशोरी बीमार बाबा को इलाज के 4 हजार रुपए देने के लिए घर से निकली थी जनपद मैनपुरी के कस्बा कुरावली*   *मृतक किशोरी के मुंह से निकल रहा था जाग*  *एटा –थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढ़िया शीलम की घटना*

संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला ब्यक्ति का शव कार में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

 *एटा ब्रेकिंग:-* संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला ब्यक्ति का शव कार में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी सूचना के पर पहुंचे परिजन शव को लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज*  *मौत का कारण अभी स्पष्ट नही,पुलिस ने बॉडी को भेजा पीएम हाउस,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह  हो सकेगी स्पष्ट* *अरुणा नगर निवासी युगांश पाठक  सुबह घर से निकला था फिर वापस नहीं पहुंचा घर शाम को कार में मिली बॉडी* *कोतवाली देहात के गाँव विराम पुर के पास चौथा मील के पीछे मिला शव*

दीपोत्सव पर जब रोशन होगी अयोध्या तब सैकड़ों परिवार अंधेरे में मनाएंगे दीवाली

 दीपोत्सव पर जब रोशन होगी अयोध्या तब सैकड़ों परिवार अंधेरे में मनाएंगे दीवाली चौदह वर्ष बीतने के बाबजूद नसीब नहीं हुई काशीराम आवास के वाशिंदों को बिजली सरकारों के उदाशीनता के कारण झेलना पड़ रहा अंधेरे का दंश *चौदह वर्ष बाद प्रभु राम के वनवास से अयोध्या वापस लौटने पर दीप जला कर मनाया जाता है दीपोत्सव* *शासन और अनदेखी की वजह से वनवास रूपी अंधेरे को झेल रहे सैकड़ों परिवार* *सरकार के नुमाइंदों गुहार लगा लगा कर थक चुके हैं लोग।* एंकर - एक तरफ लाखों दीपक जलाकर अयोध्या में दीपोत्सव पर्व को ऐतिहासिक बनाने में प्रदेश की सरकार जुटी है ।वहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार में एटा जिले के अलीगंज कस्बा स्थित काशीराम आवासीय कालोनी के वाशिंदे अंधेरे में दीपावली का पर्व मनाने को मजबूर हैं।प्रभु श्रीराम के चौदह वर्ष वनवास से वापस अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर कर दीपावली का त्योहार मनाया गया था।तभी से हर वर्ष देश भर में दीपोत्सव पर्व बड़े ही धूम धाम मनाया जाता है।मायावती के शासन काल में बने इन आवासों के वाशिंदों को सरकारों की उदासीनता का दंश झेलते हुए चौदह वर्ष बीतने को है।लेकिन यहां रहने बालों...

दहेज के चलते विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला पीड़िता ने दी तहरीर।

 दहेज के चलते विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला पीड़िता ने दी तहरीर। अलीगंज। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद गोड निवासी तबस्सुम पुत्री यूनुस हुसैन ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी बताया गया मेरी शादी मुस्लिम रीती रिवाज के अनुसार 30 दिसम्बर वर्ष 2018 को आजम पुत्र सरफराज अहमद निवासी नई वस्ती जनपद बदांयू में हुई थी शादी के कुछ दिन ठीक ठाक रहा बाद में मेरा पति ससुर व सास सहित अन्य लोग 5 लाख रूपये व स्कार्पियो गाड़ी की मांग करने लगे और मेरे साथ मारपीट करने लगे मेरा पति व नन्दोई व ससुर मुझे केलठा चौराहे पर छोड़ गया मेरे साथ गाड़ी में ससुर नन्दोई ने  छेड़छाड़ की। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी।पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती!

 : राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती! अलीगंज।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाया गया। मंगलवार को अलीगंज सरकारी सस्थाओं स्कूलों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई उनके चित्र पर श्रद्धा सुमुन अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। वही ऱ डी इंटर कॉलेज जीडी इंटर कॉलेजअलीगंज  तहसील कार्यालय सहित बेसिक विद्यालय व कान्वेंट स्कूलों में पटेल जी की जयंती मनाई गई उनके चित्र पर श्रद्धा सुमुन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। तहसील सभगार में एसडीएम प्रतीक त्रिपाठी तहसीलदार राकेश कुमार सहित अन्य स्टाप शिवम राहुल आदि ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।कोतवाली अलीगंज में सरदार पटेल की जयंती पर कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह व समस्त स्टाप ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया वही पूरे स्टाप को शपथ दिलवायी साथ ही सर्किल फ़ोर्स के साथ कोतवाली से लेकर सड़कों पर फोर्सवके साथ पैदल फ्लेग मार्च किया। वही कस्वा राजा का रामपुर के यूपीस राजा का रामपुर संविलियन विद्यालय में विद्य...

अपना दल (एस) ने मनाई भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती

 अपना दल (एस) ने मनाई भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती कासगंज।  जिला कार्यालय अपना दल (एस) पर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।   सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छवि चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और मिष्ठान वितरण किया गया और कार्यक्रम में अमीन साहब कासगंज अजय पाल सिह को माला पहनाकर एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छवि चित्र देकर सम्मानित किया।   तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 नडियाद,गुजरात में एक लेवा पटेल (पाटीदार) जाति में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लाडबा देवी की चौथी संतान थे। सोमाभाई,नरसीभाई, और  विट्ठलभाई उनके अग्रज थे। उनकी  शिक्षा मुख्यत: स्वाध्याय से ही हुई। लंदन जाक...

पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ

 पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ  हाथरस।  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल  की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर  सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन  हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक  बिहारी सिंह यादव आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें ।   इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों व आदर्शों का अनुकरण करने की प्रेरणा देते हुये बताया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यो का ही परिणाम है जो देश की एकता व अखण्डता को सम्भव बनाया जा सका । हमें उन्हीं की तरह अपने कार्यों को पूरी ईमानदा...

हाथरस जंक्शन जलेसर मार्ग पर एक माह में मिल जाएगी कीचड़ पानी से निजात

 हाथरस जंक्शन जलेसर मार्ग पर एक माह में मिल जाएगी कीचड़ पानी से निजात  हाथरस ।     जलेसर मार्ग को बनाने की मंजूरी के बाद और अधिक बिगड़ गया सड़क का हाल। सड़क किनारे रहने वाली जनता ने बताया कि हमारी परेशानी का प्रमुख कारण बन गया है, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग। महौ के रहने वाले लोगों का कहना कि तमाम आंदोलन के बाद इस रोड का प्रस्ताव पास हुआ, दो माह पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना ने काम को अपने हाथों में लिया और इसका एफडीआर कर दिया। चौड़ीकरण के लिए लोगों ने अपने मकानों को भी तोड़ दिया। लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं किया गया। हमें पहले बताया गया कि  12 मीटर रोड की जगह खाली की जानी है, कुछ लोगों ने अपने मकान उस नाम से तोड़ दिए। परंतु काम चालू नहीं किया गया। रोड पर अब पानी भर जाता है जिसके चलते यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रधानचार्य का कहना है कि विद्यालय में 1 हज़ार बच्चे शिक्षा लेने आते है, अक्सर इस कीचड में गिर जाते हैं।  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एक्सईएन मुनेंद्र सिंह ने बताया कि हाथरस जलेसर मार्ग एफडीआर टेक्नोलॉजी से बनाया जा रहा है, ल...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अखंड भारत के निर्माता ‘लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

 टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अखंड भारत के निर्माता ‘लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई सिकंदराराऊ।  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अखंड भारत के निर्माता ‘लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई । प्रबन्धक किशनवीर सिंह ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया । प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में बताया । इस अवसर पर सभी  छात्र छात्राएँ  एवं संध्या जादोन ,ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।

5 वर्ष से धीमी गति से चल रहे हाईवे निर्माण के चलते लोगों को हो रही परेशानी: राघव

 5 वर्ष से धीमी गति से चल रहे हाईवे निर्माण के चलते लोगों को हो रही परेशानी: राघव सिकन्दराराऊ।  गत 5 वर्ष से हाइवे का निर्माण कार्य निरन्तर चल रहा है लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसे लेकर शहर आए दिन जाम की समस्या का सामना करता है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौतियों का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक टोल टैक्स लेना भी पूरी तरह से अवैध है। इस पर प्रशासन और शासन को ध्यान देना चाहिए।  उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं। श्री राघव ने कहा कि आए दिन सिकन्दराराऊ से अलीगढ़ तक कई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें अब तक बहुत से लोग काल के गाल में समा चुके हैं। आवारा जानवरों को रोकने की कोई व्यवस्था हाइवे अथॉरिटी द्वारा नहीं की गई है। जिसके चलते सर्वाधिक दुर्घटनाएं सिकन्दराराऊ से लधौआ के बीच में होती हैं। प्रकाश की व्यवस्था भी समुचित रूप से हाइवे पर नजर नहीं आती। दुर्घटनाओं को रोकने और जाम से शहर को निजात दिलाने की दृष्टि से जनप्रतिनिधियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ सिकंदराराऊ।  नगला जलाल स्थित फायर स्टेशन पर तैनात अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लोह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया वहीं  सभी फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा वल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किये।   केपी सिंह अग्निशमन अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं अपने काम को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को संभव बनाया जा सके।

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल को 148 वीं जयंती पर किया याद

 शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल को 148 वीं जयंती पर किया याद  सिकंदराराऊ  ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित  शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में अखंड भारत का निर्माण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 148 वीं जयंती पर याद किया गया। शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं बच्चों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।   प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है, जो 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री थे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस समय एकता के विचार को बढ़ावा दिया जब देश रियासतों और ब्रिटिश भारत में विभाजित था। पटेल ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सभी 565 स्वशासित रियासतों को भारत में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक राजी किया। दिल का दौरा पड़ने और खराब स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित होने के बा...

जरेरा की गौशाला में 15 गायों को बंद कर भूल गए ग्राम सचिव , गाय मरने पर खा रहे कुत्ते

 जरेरा की गौशाला में 15 गायों को बंद कर भूल गए ग्राम सचिव , गाय मरने पर खा रहे कुत्ते  सिकंदराराऊ।  जरेरा में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के द्वारा एक अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया गया जिसमें एक माह पूर्व 15 गायों को लाकर बंद कर दिया गया। तब से लेकर अब तक ग्राम सचिव के द्वारा न तो ताला खोलकर गायों का हाल-चाल जाना गया और न ही उनके लिए चारे पानी की कोई व्यवस्था की गई। जिसके कारण इन गायों में से एक गाय की मौत हुई हो गई और उसे कुत्ते खाने लगे। जब इस बात पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आक्रोश छा गया। उनके द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा जमकर हंगामा करते हुए इलाका पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के सहयोग से गौरक्षकों के द्वारा गाय को विधि विधान से भूमिगत किया गया वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह गौशाला कागजों में अभी तक चालू ही नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने भी बताया कि जब से इस गौशाला का निर्माण हुआ है और यहां पर गायों को लाकर रखा गया है। तब से लेकर अब तक न ग्र...

एसपी के निर्देशन में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 28 वाहनों का किया चालान

 एसपी के निर्देशन में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 28 वाहनों का किया चालान हाथरस।   पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यातायात अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जलेसर रोड पर जाति सूचक शब्द लिखे वाहन, कालीफिल्म, लाल नीली बत्ती, मोडीफाइड साइलेंसर, साइरन, प्रेशर हार्न, ओवर लोड वाहन, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी आदि वाहनों की चेकिंग की गई । इस दौरान प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।  यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आने – जाने वाले वाहन चालकों को बताया गया कि वाहनों पर दोनों तरफ आगे व पीछे निर्धारित नम्बर प्लेट लगाकर चलें, वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, वाहनों पर जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्दों, चित्रों को ना लगवायें, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग, प्राइवेट वाहनों पर अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती का प्रयोग न करें तथा भीड़ वाले क्ष...

लूट के अभियोग से सम्बन्धित 1 अभियुक्त को 3 वर्ष के कारावास व 2,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई

 लूट के अभियोग से सम्बन्धित 1 अभियुक्त को 3 वर्ष के कारावास व 2,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई  हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के लूट के अभियोग से सम्बन्धित 1 अभियुक्त को 3 वर्ष के कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 471/2009 धारा 392 भादवि बनाम गुड्डू पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी गढिया थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस में अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपियों के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में उपर्युक्त अभियोग को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में व...

अपना दल एस ने अलीगढ़ में मनाई पटेल जयंती

 अपना दल एस ने अलीगढ़ में मनाई पटेल जयंती अलीगढ़।  जिलाध्यक्ष श्री गौरी शंकर गौतम जी की अध्यक्षता में राष्टीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती में विनोद कुमार पाटीं उपाध्यक्ष के आवास स्थित पार्टीं कार्यालय में मनाई गई। प्रमुख रुप से  सर्व प्रथम अपना दल (एस) जनपद अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर गौतम के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त पदाधिकारीगण एवं समस्त लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।  कार्यक्रम में विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष, संदीप चौधरी जिला महासचिव, अबूबकर सिद्दीकी  जिला महासचिव, राजेश प्रजापति जिला सचिव, जान मोहम्मद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, फरीद अहमद जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, गजाधर सिंह, कल्याण सिंह आदि  उपस्थित हुए। गजाधर सिंह , प्रेम सिंह एवं कल्याण सिंह को सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र भेंट करके सम्मानित किया गया।  इस मौके पर श्री प्रेम सिंह , संदीप चौधर...

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

 पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित हाथरस।  रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 3 दिवसीय आयोजित आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता - 2023 का समापन समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आयोजन सचिव शलभ माथुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र का स्वागत देवेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वागत कैप व रोजेट लगाकर किया गया । जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न टीमों के कैप्टन व प्रतिभागी गणों से उनका परिचय लिया गया । समापन सामारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । 14वीं अन्तर्जनपदीय आगरा जोन  एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता -2023  में आगरा जोन आगरा के कुल 8 जनपदों के 272 खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन एवं खेल नियमों का पालन करते हुये प्रतिभाग किया गया।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह , क्षेत्राधिकारी सिकंदरार...

साधन सहकारी समिति सचिव ने गबन कर दी 21.11 लाख की धनराशि सहायक विकास अधिकारी ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

 साधन सहकारी समिति सचिव ने गबन कर दी 21.11 लाख की धनराशि सहायक विकास अधिकारी ने दर्ज करवाई प्राथमिकी संवाद सूत्र, अलीगंज- साधन सहकारी समिति हत्सारी के सचिव ने विभाग और कृषकों की लगभग सवा इक्कीस लाख की धनराशि का गबन कर लिया। उक्त सचिव बीमारी को बताकर सितम्बर माह से अवकाश पर है। जब दूसरे सचिव को समिति का चार्ज दिया तो जांच में यह गबन पाया गया। सहायक विकास अधिकारी ने दोषी सचिव के विरूद्व कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।  साधन सहकारी समिति हत्सारी पर अशोक कुमार निवासी ग्राम बंधो थाना भरथना जिला इटावा प्रभारी सचिव के रूप में वर्ष 2008 से कार्यरत है। सितम्बर माह में उक्त सचिव ने बीमारी का कारण बताते हुए अवकाश ले लिया। समिति का कार्य अवरूद्व न हो इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार की निगरानी में गोदाम और कार्यालय के ताले तोडकर समिति का चार्ज विजयवीर सिंह को सौंप दिया गया। जब गोदाम और कार्यालय की जांच की गई तो अभिलेखों में हेर-फेर पाया गया।  विभाग द्वारा इसकी जांच की गई तो पाया गया कि सचिव अशोक कुमार द्वारा उर्वरक ब्रिकी की 7 लाख नवासी हजार तथा कृषकों से वसूली की धन...

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को दी ऐतिहासिक शक्ति : सीमा उपाध्याय

 प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को दी ऐतिहासिक शक्ति : सीमा उपाध्याय सिकंदराराऊ ।  मोहल्ला बारहसैनी स्थित बगिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुईं । जहाँ पर कार्यक्रम की आयोजक कमलेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा का फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया।  सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदान की है। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं विपक्ष की सपा एवं बसपा को जमकर को। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा एवं आरती त्रिवेदी ने भी सम्बोधित किया ।  इस दौरान मीरा माहेश्वरी, शशिबाला, संतोष पौरुष, यशोदा वार्ष्णेय,कमलेश शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, राजू सूफी, ...

नवागत खंड विकास अधिकारी का स्वागत

 नवागत खंड विकास अधिकारी का स्वागत सिकंदराराऊ।  खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नवागत खंड विकास अधिकारी का फूलमाला पहनाकर ग्राम प्रधान संगठन एवं ब्लाक कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शीलेंद्र पुंडीर , ओमकार प्रधान , मानपाल प्रधान, रिंकू शर्मा, शिव सिंह प्रधान, रहीश खां प्रधान, संजय बघेल , आलोक पुंडीर, हरदेश सिंह, सत्य प्रकाश, अशोक प्रधान, भरत सिंह प्रधान , सीपी सिंह, लालू प्रधान, जमील अहमद, पुरुषोत्तम बाबू, संग्राम सिंह , घनेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

 पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित हाथरस।  रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 3 दिवसीय आयोजित आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता - 2023 का समापन समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आयोजन सचिव शलभ माथुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र का स्वागत देवेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वागत कैप व रोजेट लगाकर किया गया । जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न टीमों के कैप्टन व प्रतिभागी गणों से उनका परिचय लिया गया । समापन सामारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । 14वीं अन्तर्जनपदीय आगरा जोन  एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता -2023  में आगरा जोन आगरा के कुल 8 जनपदों के 272 खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन एवं खेल नियमों का पालन करते हुये प्रतिभाग किया गया।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह , क्षेत्राधिकारी सिकंदरार...

नेत्र परीक्षण शिविर के समापन पर नाभाचार्य ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा 300 मरीजों का हुआ माेतियाबिंदु का आरॅपरेशन

 नेत्र परीक्षण शिविर के समापन पर नाभाचार्य ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा 300 मरीजों का हुआ माेतियाबिंदु का आरॅपरेशन सिकंदराराऊ।  रविवार को कचौरा के गांव सुम्मेरपुर में उमा आयुर्वेदिक्स भवन प्रांगण में 18 अक्टूबर से स्व मयंक शर्मा की 18 वीं पुण्यतिथ पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर के समापन के अवसर पर माेतियाबिंदु के ऑपरेशन हुये 300 लाभार्थियों को दवा देकर ससम्मान विदा किया गया। अब हर माह की प्रत्येक 21 को इसी परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर लगेगा जियमें मोतियाबिंदु के निशुल्क ऑपरेशन किये जायेंगे। समारोह में धर्म गुरूओं से लेकर राजनैतिक , समाजिक हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों के साथ जय श्रीराम के उदघोष के साथ किया गया।  अपने सम्बोधन में जगतगुरू नाभा द्वाराचार्य वृन्दावन ने कहा कि नर सेवा वास्तव में नारायण सेवा के समान है। किसी के जख्म पर मरहम लगा कर किसी के आंसू पौंछना सच्ची मानवता की निशानी है।  कोल अलीगढ़ विधायक अनिल पराशर ने कहा कि समाजसेवियों द्वारा जो समाज के हित के कार्य किये जाते है उससे समाज का बडी राहत मिलती है।  प्रदेश भाजपा उपाध्य...

नगर पालिका परिषद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया फागिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

 नगर पालिका परिषद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया फागिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम सिकंदराराऊ।  नगर में नगर पालिका ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत में डेंगू के रोकथाम के लिए फोगिंग रविवार शाम से स्प्रे प्रतिदिन चल रहा है। नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।  डेंगू से बुखार की बीमारी को देखते हुए इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि घर में खुला पानी न रखें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में होता है। घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर के आस-पास कूड़ा कचरा न होने दें l वही डेंगू की बीमारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एक्शन में नजर आए l वहीं उन्होंने त्योहारों को देखते हुए पालिका सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि नगर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।  इस मौके पर रूप से सत्य प्रकाश बघेल, नरेश भारती, पवन शर्मा , सभासद आबिद कुरैशी, सभासद एवरन सिंह जाटव, सभासद फहीम अंसारी, सभासद बबलू अंसारी, सभासद ललित कुमार, सभासद नावेद अल्लाह नूर कुरैशी, फैजान भारती, हसनैन...

काली नदी के पुल के समीप मृत अवस्था में पड़ा मिला युवती का शव।

 एटा बिग ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव काली नदी के पुल के समीप मृत अवस्था में पड़ा मिला युवती का शव। हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ में फेंके जाने की आशंका। युवती के शरीर पर पाए गए गंभीर चोटों के निशान। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी मात्रा में पुलिस बल। मौके पर बुलाई गई फील्ड यूनिट डॉग स्क्वाड की टीमें,घटना स्थल की कर रहीं बारीकी से जांच। मृत युवती की नही हो सकी शिनाख्त। एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला रंजीत के समीप का है मामला। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह क्षेत्राधिकारी विक्रांत दुवे ने किया घटना स्थल का निरीक्षण ,जुटाए साक्ष्य।

महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए भाजपा कटिबद्ध :वविता चौहान।

 महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए भाजपा कटिबद्ध :वविता चौहान। अलीगंज। अलीगंज में नारी शक्ति वन्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं के अलावा भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को अलीगंज के एसएस रिसोर्ट में नारी शक्ति वन्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वविता   चौहान ने सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तब से महिलाओं पर सरकार यानि पीएम मोदी का विशेष फोकस रहा महिलाओं की समस्याओं को लेकर नारी शशक्तिकरण कार्यक्रम लगातार किया गया।        पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास करा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश की आबादी का सम्मान  बढ़ा और नारी शक्ति, देश के विकास में अपना योगदान दे  सकेगी। वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने केंद्र में बागडोर संभाली उनका मुख्य ध्यान महिलाओं का आरक्षण सुरक्षा व्यवस्था के लेकर किया।जो आज भी चल रहा है महिलाये सुरक्षित है वहः हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है भाजपा जिलाध्यक्ष सन्दीप जेन ने कहा कि भाजपा...

आगरा जोन की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का किया गया शुभारंभ

 आगरा जोन  की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का किया गया शुभारंभ  हाथरस।   जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 28.10.2023 से 30.10.2023 तक आयोजित होने वाली आगरा जोन आगरा की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर(पुरूष/महिला) एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी ,कर्मचारीगण व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागीगण मौजूद रहे । इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्वागत केप व रोजेट लगाकर किया गया । इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों व सभी जनपदों की टीमों के मैनजरों से उनका परिचय लिया गया । जिसके उपरांत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च ...

भगवान वाल्मीकि के मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव

 भगवान वाल्मीकि के मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव सिकंदराराऊ।  भगवान वाल्मीकि जी प्रकटोत्सव दिवस के रूप में भगवान वाल्मीकि मंदिर जी टी रोड पर पहुंच कर तमाम वाल्मीकि समाज के वृद्ध, युवा, समाज सेवी एवं भगवान वाल्मीकि मेला कमेटी के सदस्यों ने मंदिर पर उपस्थित होकर भगवान वाल्मीकि प्रतिमा पर पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया ।  वक्ताओं ने  वाल्मीकि जी द्वारा लव कुश को शिक्षा एवं शस्त्र विद्या से निपुण करने वालों की संतानों को भी इस  गंदगी से निकलकर  शिक्षा से निपुण होकर आगे बढने एवं शिक्षा के हर क्षेत्र में अग्रणी होने की आवश्यकता आ पड़ी है । सभी बुद्धजीवियों ने अपने विचार रखते हुए महर्षि भगवान वाल्मीकि प्रक्तोत्सव दिवस  के अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर निरंजन प्रकाश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, जगदीश कमली , निर्मल दास, दिनेश चंद्र, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, नेम सिंह , मुरारीलाल , राजेश कुमार, रोहित, सचिन, संगीत कुमार, विनय कुमार, वीरेंद्र कुमार, सौरव , रिंकू, सुनील कुम...

भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक

 भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक   सिकंदराराऊ।   भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता  व डॉ राहुल कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि  पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान जी के बहनोई तेजवीर सिंह सिसौदिया के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव रखा । दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।  भाईचारा सेवा समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।     शोक सभा में नरेन्द्र सिंह जादौन, आतिश सोलंकी, रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बघेल, देवा बघेल, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद थे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना मुरसान पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर सुनीं आमजन की शिकायतें

 जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना मुरसान पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर सुनीं आमजन की शिकायते हाथरस।  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना मुरसान पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष मुरसान, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें ।   जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष मुरसान को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।तत्पश्चात पुलिस ...

वाल्मीकि जी ने दिया बुराई पर नेकी की जीत का संदेश

 वाल्मीकि जी ने दिया बुराई पर नेकी की जीत का संदेश सिकंदराराऊ।  शनिवार को समाज सेवी मनोज पंडित के आवास पर महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई । इस दौरान लोगों ने महर्षि बाल्मीकि के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया ।  समाजसेवी मनोज पंडित ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी द्वारा रचित श्री रामायण ग्रंथ की रचना से सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया है । हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए । उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि संस्कृत भाषा के पितामह थे । जिन्होंने बुराई पर नेकी की जीत का संदेश अपने महान ग्रंथ श्री रामायण के जरिये दिया । उन्होंने समाज में से भेदभाव को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया और सभी को आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज की भलाई के काम करने चाहिए । सभी महापुरुषों की जयंती पर उन्हें याद करने मात्र से ही समाज के भले के काम नहीं हो जाते बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से चलना होगा । उन्होंने कहा कि संत महापुरुष समाज को नई दिशा व प्रेरणा देने...

भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसोदिया के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक लहर , अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

 भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक लहर , अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब सिकंदराराऊ।  भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के बहनोई ठाकुर तेजवीर सिंह सिसोदिया का डेंगू बीमारी के चलते अलीगढ़ के वरुण ट्रामा सेंटर में आकस्मिक निधन हो गया। पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया । भाजपा नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ गाँव नगला मियां स्थित उनके आवास पर पहुंच गई। अलीगढ़ एवं हाथरस जनपद के तमाम राजनीतिक लोगों द्वारा तेजवीर सिंह सिसोदिया को उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।  शोक संवेदना प्रकट करने वालों में सांसद राजवीर सिंह दिलेर ,विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक अंजुला माहोर ,भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी , गौरव आर्य, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ,ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुमंत किशोर सिंह , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंटी यादव, नगर पालिका...

ट्रेन में मिली मृत महिला की नहीं हुई शिनाख्त समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार

 ट्रेन में मिली मृत महिला की नहीं हुई शिनाख्त  समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया। जिसके दाह संस्कार की व्यवस्था में एडीएचआर के पदाधिकारी महेश चंद्र अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा।     गत 21 अक्टूबर को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर रेल के अंदर एक महिला का शव पुलिस को मिला।महिला की उम्र 70 वर्ष थी। जीआरपी पुलिस द्वारा महिला के शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। महिला के बाल बहुत छोटे थे । उक्त महिला गुलाबी रंग का ब्लाउज , सफेद धोती लाल-काली छीटेदार , काला दुपट्टा पहने हुए थी उसके पास से एक  कंबल भी मिला।जीआरपी पुलिस कासगंज द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को जीआरपी पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम ...

अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत, एक घायल। दोनों वाईक पर थे---

 ~अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत, एक घायल। दोनों वाईक पर थे--- अलीगंज- शुक्रवार को देर शाम मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज में मैनपुरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अली गंज पुलिस पहुंच गई  बताया गया कि जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम अजमतपुर निवासी विकलेश पुत्र राजकुमार अपने साथी  शिवजीत पुत्र किशनलाल के साथ किसी कार्य से मैनपुरी से वापस अपने घर जा रहा था वह झकरई भट्टे पर पहुंचा इसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर कर दी जिससे विकलेश की मौके पर मौत हो गई।

दोस्तों के साथ आलू खाने गया युवक के साथ की मारपीट व फायरिंग। चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

 दोस्तों के साथ आलू खाने गया युवक के साथ की मारपीट व फायरिंग।  चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। अलीगंज। बीते देर रात कस्वा अलीगंज में दबंग लोगों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी दबंगों ने अपनी रायफल से फायर भी किये। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज व स्थानीय पुलिस मौके पर जा पहुँचे। पीड़ित ने जानकारी पुलिस को दी साथ ही पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर में बताया कि मै लवी गुप्ता पुत्र  विजय गुप्ता निवासी अलीगंज ने बताया कि अपने दोस्तों आशीष देवेन्द्र व अमन के साथ बीते गुरुबार रात्रि लगभग 9.30 बजे पड़ाव चौराहा पर हाथठेले पर भुने हुए आलू खा रहे थे तभी  अचानक छोटू गुप्ता पुत्र विशू गुप्ता  गुदन ठाकुर  निवासी मोहल्ला चतुर्भुज अलीगंज आ गए और गालियां बकने लगे और रूपये मांगने लगे चूंकि वे शराब के नशे में थे सुबह बात करते हैं इतनी बात कहते ही छोटू ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी इतने में उसके साथी गुदन ठाकुर ने अपने परिजनों को बुला लिया। यह लोग रायफल पिस्टल के साथ आये और जान से मारने की ...

धूमधाम से हुई शिव मंदिर में वाल्मीकि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

 धूमधाम से हुई शिव मंदिर में वाल्मीकि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सिकंदराराऊ।  मोहल्ला नौखेल वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम के साथ की गई। वाल्मीकि समाज की समस्त महिला एवं पुरुषों द्वारा प्रतिमा भ्रमण के पश्चात शिव मन्दिर वाल्मीकि मोहल्ला में स्थापित की गई।  इस अवसर पर निरंजन प्रकाश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, रामदास वाल्मीकि बीजेपी नेता व पूर्व सभासद, सतीश पाथरे ,सुभाषचंद्र सुनील कुमार , अनिल कुमार, अरुण कुमार विकास, गोपाल ,अर्जुन अमित कुमार, विष्णु कुमार ,अरुण द्वितीय , आदि उपस्थित थे।

छात्र छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधी उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुक

 छात्र छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधी उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुक  सिकंदराराऊ  पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान के चतुर्थ फेज के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी डा आनंद कुमार द्वारा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक  आशीष कुमार सिंह, थाने के अन्य कर्मचारीगण तथा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबन्धक किशनवीर यादव, प्रधानाचार्य रंजना कुमार एवं स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजदू रही । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के साथ घटित अपराधों से बचाव के उपाय के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्रावधान तथा विषम परिस्थितियो में सहायता प्राप्त किये जाने के लिये छात्राओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- यू0पी0-112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090,यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यम...

डाकघर का कम्प्यूटर खराब, डाक सेवाएं प्रभावित एक सप्ताह से बंद है डाक रजिस्ट्री का कार्य

 डाकघर का कम्प्यूटर खराब, डाक सेवाएं प्रभावित  एक सप्ताह से बंद है डाक रजिस्ट्री का कार्य   अलीगंज- अलीगंज के उप डाकघर का कम्प्यूटर खराब होने के कारण डाक सेवाएं प्रभावित हो रही है। एक सप्ताह से रजिस्ट्री बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को जैथरा और राजा का रामपुर तथा अन्य डाकघरों में जाकर रजिस्ट्री करनी पड रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कम्प्यूटर सही करने के लिए विभाग के तकनीशियन लगे हुए हैं, इसके बाद भी कम्प्यूटर सही नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा लोगों को सहूलियतें देने के लिए सभी डाकघरों को कम्प्यूट्रीकृत किया है, लेकिन यही कम्प्यूटर कभी-कभी खराबी होने के कारण परेशानी का भी सबब बन जाते है। अलीगंज के उपडाक घर में डाक सेवाओं के लिए कम्प्यूटर लगाया गया है। बीती 18 अक्टूबर को इसमें खामी आने के कारण स्पीड पोस्ट, नाॅर्मल डाक, पार्सल आदि सेवाएं ठप हो गई है। जिन लोगों को सरकारी तथा महत्वपूर्ण काम के लिए डाक भेजनी है वह या तो पडोस के डाकघर जैथरा जा रहे हैं या फिर राजा का रामपुर।  अलीगंज के पोस्ट मास्टर पंकज चैरसिया का कहना है कि एक सप्त...

एन्टी करप्शन का अधिकारी बन लेखपाल से रौब झाडने वाला दबोचा तहसील कर्मियों ने पुलिस को किया सुपुर्द

 एन्टी करप्शन का अधिकारी बन लेखपाल से रौब झाडने वाला दबोचा तहसील कर्मियों ने पुलिस को किया सुपुर्द अलीगंज- एन्टी करप्शन का अधिकारी बनकर लेखपाल को रौब झाडते हुए तहसील के कर्मचारियों ने दबोच लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब कर्मचारियों ने उससे कार्ड मांगा। कार्ड देखने पर पता चला कि युवक एन्टी करप्शन फ्रन्ट से जुडा हुआ है। युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।  गुरूवार को तहसील परिसर में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक लेखपाल से किसी मामले में रौब झाड रहा था। एकत्रित हुए तहसील कर्मचारियों और लेखपालों ने जब उससे जानकारी ली तो उसने अपना कार्ड दिखाया, जिसमें एन्टी करप्शन फ्रन्ट लिखा था। युवक नशे की हालत में था और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। युवक के कार्ड पर उसका नाम मुकेश कुमार निवासी ग्राम जयमल तहसील अलीगंज अंकित था। तहसील कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।  तहसील मंे मौजूद गांव जयमल निवासी महेशराम फौजी पुत्र मरूटलाल ने बताया कि यह युवक गांव और आसपास के लोगों को गुमराह कर पैसे ऐंठता है और लोगों की शिकायतें करता है। इंस्पेक...