नगर के मोहल्ला काजी में मेकरोनी या मैगी खाने से पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए एटा मेडीकल कालेज में भर्ती कराया
सकीट
नगर के मोहल्ला काजी में मेकरोनी या मैगी खाने से पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए एटा मेडीकल कालेज में भर्ती कराया
कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी मुख्तयार अली फौजी के परिवार द्वारा मेकरोनी या मैगी खाने से पांच लोग बीमार हो गए।सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जिसमे फौजी की पत्नी रिहाना,बेटी नाजिया,बेटा मुस्तफा,अरबाज,शहबाज बीमार हुए है। फौजी के ससुर जैनुद्दीन ने बताया है कि सुबह उनके द्वारा अपनी बेटी रिहाना को फोन किया था तो किसी ने फोन नही उठाया,उसके बाद फौजी ने भी अपने घर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नही उठाया उसके बाद फौजी ने किसी ओर को फोन करके घर पर बात कराने को कहा गया।घर जाकर जानकारी की गई तो सभी सोते हुए मिले, जिन्हें उठाने पर भी नही उठे। पड़ोसियों द्वारा जबर जस्ती उठाया गया तब जानकारी मिली कि मेकरोनी या मैगी खाने से सभी बीमार हुए है। सभी को सीएचसी सकीट पर उपचार के लिए लेजाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा मेडीकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया जहा सभी का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया रात को करीब 9 बजे मेकरोनी खाकर सो गये थे। फिर उठ नही सके।यह जानकारी नही हो सकी है कि मैकरोनी या मैगी में कमी थी, या बनाते समय कुछ गिर गया जिससे सब बीमार हुए है। उपचार के दौरान सभी हालत में सुधार बताया जा रहा है।सीएचसी पर तैनात डॉक्टर अविषेक कुमार ने जानकारी दी है कि सुबह करीब 10 बजे सकीट के मोहल्ला काजी से कई लोग आए थे जो ठीक से होशो हवास में नही थे। साथ आये लोगो ने बताया कि मेकरोनी या मैगी खाने से सभी बीमार हुए। सभी को उपचार देते हुए मेडीकल कॉलेज भेजा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें