सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चिकित्सा सुविधा के अभाव में महिला शिक्षामित्र ने तोड़ दिया दम। अल्प मानदेय भोगी महिला शिक्षामित्र मलेरिया से थी पीड़ित।

 चिकित्सा सुविधा के अभाव में महिला शिक्षामित्र ने तोड़ दिया  दम।


अल्प मानदेय भोगी महिला शिक्षामित्र मलेरिया से थी पीड़ित।

एटा/नूहखेड़ा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्र के साथ बरते जा रहे सौतेले रवैया तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाओ के अभाव में गत दिवस एक महिला शिक्षा मित्र ने दम तोड़ दिया। महिला शिक्षामित्र की मौत के बाद परिवार में छोटे-छोटे बच्चे माँ की याद में तड़प रह हैं। इस दर्दनाक घटना को लेकर परिजनों के साथ-साथ समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।


थाना निधौलीकलां एवं अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव गादुरी निवासी करीब तैतीस वर्षीया डॉली सिंह पत्नी रिंकू सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत के ही कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर में शिक्षामित्र पद पर तैनात थी। बताया गया है कि पांच -छह दिन पूर्व महिला शिक्षामित्र डॉली को बुखार आया था। जिस पर मृतका द्वारा स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक से दवा लेली थी। इसके बाद जब कोई फायदा नही हुआ तो परिजन ब्लॉक मुख्यालय अवागढ़ उपचार कराने ले गये। सरकारी सीएचसी एवं पीएचसी में कोई अच्छी चिकित्सा सेवा न होने की वजह से एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मगर मृतका की स्थिति सही होने के बजाय बिगड़ती गयी। रविवार की देर शाम परिजन महिला शिक्षामित्र डॉली को उपचार के लिए एटा ले जा रहे थे।कि रास्ते मे ही डॉली ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां एवं एक बेटा सहित चार नौनिहालों को छोड़ गई है।


 ग्रामीणों का कहना कि  प्राथमिक विद्यालयो में शिक्षक की भांति महज दस हजार रुपये की पगार पर कार्य करने वाले शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। दस हजार रुपये में शिक्षामित्र परिवार का भरण पोषण करें अथवा अपना या परिवार का इलाज कराये। कमोवेश हर शिक्षामित्र के साथ ऐसी ही ह्रदय विदारक घटनाएं हो रही है।


बतादें कि केंद्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल का क्षेत्र होने के बाबजूद समूचे जलेसर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएँ पूरी तरह से नगण्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...