आगरा जोन की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का किया गया शुभारंभ
आगरा जोन की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का किया गया शुभारंभ
जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 28.10.2023 से 30.10.2023 तक आयोजित होने वाली आगरा जोन आगरा की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर(पुरूष/महिला) एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी ,कर्मचारीगण व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागीगण मौजूद रहे । इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्वागत केप व रोजेट लगाकर किया गया । इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों व सभी जनपदों की टीमों के मैनजरों से उनका परिचय लिया गया । जिसके उपरांत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई । तत्पश्चात सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खेल को खेल की भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गयी । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गुब्बारों को हवा में छोड़ कर इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
प्रतियोगिता की शुरुआत में सर्वप्रथम 400 मीटर दौड पुरुष, महिला वर्ग आयोजित कराई गई । आगरा जोन आगरा की 14वीं अन्तर जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर(पुरूष/महिला) एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2023 में आगरा जोन के जनपद हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा की कुल 8 पुरुष/महिला टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें