श्री कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह 29 अक्टूबर को
श्री कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह 29 अक्टूबर को
स्वर्गीय मयंक शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह 29 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:00 बजे उमा आयुर्वैदिक्स प्राइवेट लिमिटेड सुम्मेरपुर कचौरा में आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमद् जगतगुरु नाभा द्वाराचार्य श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज नाभापीठ सुदामा कुटी वृंदावन धाम होंगे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा , हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं विधायक वीरेंद्र सिंह राणा होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
यह जानकारी श्री कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा ने दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें