एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार
व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान पूर्णरूपेण सहयोग रहा।
दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को बागला अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति उम्र करीब 60 वर्ष के सीने में दर्द होने के कारण इलाज के लिए भर्ती हुए। थोड़ी देर उपरांत उनकी मृत्यु हो गई। 20 अक्टूबर 2023 को सादाबाद गेट पुलिस चौकी के अंतर्गत वार्ड नाई के नगला में एक खेत में नवजात बच्ची का शव पुलिस को मिला। पुलिस द्वारा नवजात का पोस्टमार्टम करवाया गया।
पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया।
अंतिम संस्कार के दौरान सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,रोमी ठाकुर निष्कर्ष गर्ग टेकपाल कुशवाहा, तरुण राघव कांस्टेबल ,विकेश कुमार ,देवेंद्र सोलंकी, कांस्टेबल सोमेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल कुसुम लता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें