सीपीएस गर्ल्स कॉलेज में किया गया कन्या-पूजन एवं हवन का आयोजन
नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सीपीएस गर्ल्स कॉलेज में कन्या-पूजन कार्यक्रम एवं हवन का आयोजन किया गया। नौ देवियों के रूप में कन्याओं को सज्जित किया गया। वरिष्ठ समाजसेविका मीरा माहेश्वरी एवं कमलेश शर्मा द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। कॉलेज में अध्ययनरत सभी कन्याओं को फलाहार एवं मिष्ठान वितरण कराया गया।
कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि नवरात्रि के मध्य हम को कन्या पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। माँ शेरावाली से जगत के कल्याण की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में रेखा राघव, प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग, श्रेया गोस्वामी, माधुरी भारद्वाज, सीमा, ख़ुशबू यादव, पूनम पाठक, युसरा, रहमत सिद्दीकी, अर्चना उपाध्याय, गुंजन चौहान, अभय कुमार, तरुण, अंशुल माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें