अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना हाथरस गेट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी महिला थाना व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नवग्रह मन्दिर, मण्डी क्षेत्र, चौकी इन्डस्ट्रियल एरिया, लेवर कालोनी आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया । पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा सभी से नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह, मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें