गोबर डालने जा रही महिला के साथ छेड़खानी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने उस समय छेड़खानी कर दी जब महिला गोबर डालने के लिए गई थी। महिला ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह गाँव में ही गोबर डालने गई थी। तभी गांव के ही आरोपी हाकिम सिंह ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। जब इस बात की शिकायत उसने आरोपी के परिजनों से की तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर लेकर डाक्टरी परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें