थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
हाथरस।
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति , वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये एक वाहन चोर हेमन्त उर्फ पुरुषोत्तम पुत्र रामबाबू उम्र 20 वर्ष निवासी सलेमपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल संख्या UP 81 AS 8735 बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।अवगत कराना है कि दिनांक 15.10.2023 को अऩुज कुमार पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम गांगरौल विजगढ अलीगढ द्वारा उक्त मोटरसाईकिल टोड रोड, रेलवे फाटक के पास, थाना हाथरस जंक्शन से चोरी हो जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें