सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 


हाथरस। 

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन जनपद हाथरस में शहीद स्मारक पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस,  समस्त क्षेत्राधिकारी,  प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम देश में पुलिस के समस्त विभागों के अपने कर्तव्यपथ पर वीरगति को प्राप्त हुए  पुलिस कर्मियों की स्मृति पुस्तिका से संख्यात्मक विवरण पढ़ा गया एवं शहीद पुलिसकर्मियों द्वारा वीरतापूर्वक किए गए कार्यों को याद करते हुए उनको नमन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस का परिचय देते हुए उनकी अमर जीवनगाथा पर प्रकाश डाला एवं सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा से डियूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ चढाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं इसी क्रम में सभी अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी तथा दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए सभी शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति की कामना की गयी एवं मैमोरियल गार्द द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों को सलामी दी गयी । 

शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान के प्रतीक पुलिस स्मृति दिवस को सभी राज्य और केंद्रीय पुलिस बल 21 अक्टूबर को उन बहादुर पुलिसकर्मियों की याद में मनाता है, जिन्होंने आमजन की सुरक्षा, समाज मे शांति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाये रखने के लिये कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहूती दी । 

आओ झुक कर सलाम करे उनको जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...