जहर खुरानी के शिकारी युवक को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
कासगंज रोड से जहर खुरानी के शिकार एक अज्ञात युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के कासगंज रोड पर रहागीरों द्वारा इलाका पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति रोड के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। जब सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा सफेद चेक की शर्ट पहने एक व्यक्ति रोड के किनारे पड़ा हुआ था। जहर खुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। व्यक्ति को जब बहुत उठाने की कोशिश की तो व्यक्ति को होश नहीं आया। वहीं पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुला लिया और अचेत व्यक्ति को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेज दिया। वहीं डॉक्टरों द्वारा अचेत व्यक्ति का प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें