सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबसे बड़ी दफा, रफा-दफा और जहां कानून भी हो जाता है सफा , उसे कहते हैं दारुल सफा

 सबसे बड़ी दफा, रफा-दफा 

और जहां कानून भी हो जाता है सफा , उसे कहते हैं दारुल सफा 


सिकंदराराऊ

मेला जल विहार हसायन के अंतर्गत नगर पंचायत के तत्वावधान में हनुमान बगीची में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हिंदी प्रोत्साहन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ । कवियों ने अपनी उत्तम रचनाओं से श्रोताओं को सुबह 3:00 बजे तक बांधे रखा। इसकी अध्यक्षता मेला अध्यक्ष सेठ ओम प्रकाश यादव ने की तथा हास्य विनोद मय संचालन सुप्रसिद्ध कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल व स्थानीय कवि व अध्यापक जगदीश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम प्रकाश यादव ,बृजेशानंद स्वामी, वरिष्ठ कवि सुरेश चौहान नीरव व हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल व सभासदों के साथ मेलाध्यक्ष ने फीता काट कर किया ।

कवयित्री  रुबिया खान की सरस्वती वंदना के बाद शिकोहाबाद से पधारे हास्य के कवि अनिल बेधड़क द्वारा खूब हंसाया गया । उनकी पत्नी वंदना को बहुत सराहा गया।

 तत्पश्चात एटा से पधारी कवयित्री कुमारी अलका अद्भुत ने पढ़ा-

 लहू का एक कतरा भी है जब तक शेष इस तन में, वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना।

 वहीं शिवम आजाद ने पढ़ा- तुम्हारे वतन में लहू बह रहा है हमारे लहू में वतन बह रहा है। 

अलीगढ़ के शायर जाहिद खान राहत ने पढ़ा 

 तेज छुरियों की धार करता है, फिर वो पीछे से वार करता है । गैर का तो मुझे गिला ही नहीं, मेरा अपना ही मार करता है।

 कवि विवेकशील राघव ने पढ़ा- जीवन के दिन चार बाबरे।

 हंस कर इन्हें गुजार बाबरे।

बहुत साराहा गया।

 वरिष्ठ गीतकार सुरेश चौहान नीरव के मधुर गीतों को तालियों  की गड़गड़ाहट के बीच सुना गया। उन्होंने पढ़ा - तुम चले गए तो साथ तुम्हारे इन होठों के गीत गए। मैं हार गया तुम जीत गए। वहीं उनकी पुलिस वाली रचना बहुत साराही गई ।

टूंडला के हास्य कवि राम राहुल ने श्रोताओं को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया।

  संचालक देवेंद्र दीक्षित शूल ने पढ़ा - सबसे बड़ी दफा, रफा-दफा ।

और जहां कानून भी हो जाता है सफा ,

उसे कहते हैं दारुल सफा ।

एटा से पधारे वरिष्ठ कवि बलराम सरस ने पढ़ा- मांग का सिंदूर नथ श्रृंगार सारा जल गया, वीर की राखी पिता का प्यार सारा जल गया ।

जब दहेजी आग में बिटिया जली ससुराल में,

चीखती ममता रही  संसार सारा जल गया।

 वहीं प्रमोद विषधर  के हास्य व्यंग्य एवं डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी के मधुर गीत को भी खूब सराहा गया । 

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष सेठ ओम प्रकाश यादव , मेलाबाबू बाबूराम एवं उपस्थित सभासदों द्वारा कवियों का सम्मान शाल  व माला से किया गया ।

वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं सचिव संजय गुप्ता द्वारा कवियों को स्मृति चिन्ह व पटका से सम्मानित किया।

 30 वर्ष से अनवरत हिंदी की सेवा करने हेतु हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल को ज्वेलर्स किशन वर्मा द्वारा जगदीश शर्मा व सेठ ओम प्रकाश यादव के साथ चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर उपरोक्त के अलावा संजय सोनी , सतीश वर्मा , परमानंद सविता, ओम प्रकाश उपाध्याय, कवि अवशेष विमल , राज किशोर यादव व स्थानीय  कवि रामकुमार वार्ष्णेय व युवा कवि विनोद कुशवाहा , विष्णु वार्ष्णेय अमित भारद्वाज , अंकुर शर्मा काका जी सभासद, मुकुल भारद्वाज, तेजेंद्र सिंह, शिवेंद्र दीक्षित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है। कार्यक्रम की कवरेज स्वच्छ साहित्य यूट्यूब चैनल द्वारा की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...