पुलिस की निगरानी में किया गया खाद का वितरण
खाद के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है पिछले कई दिनों से खाद की मांग लगातार बढ़ रही है जिसको लेकर किसने की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को हाथरस रोड स्थित कृभको के केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। धक्का मुक्की और हंगामा के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा । बाद में पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया गया।
बता दें कि खाद खरीदने के लिए किसान सुबह से ही आकर हाथरस रोड स्थित कृभको खाद केंद्र पर डट गए थे । जैसे ही खाद का वितरण शुरू हुआ तो धक्का मुक्की और हंगामा शुरू हो गया । जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने किसानों को कतार में लगाकर खाद का वितरण शुरू कराया तत्पश्चात पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें