पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 3 दिवसीय आयोजित आगरा जोन की 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता - 2023 का समापन समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आयोजन सचिव शलभ माथुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र का स्वागत देवेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वागत कैप व रोजेट लगाकर किया गया । जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न टीमों के कैप्टन व प्रतिभागी गणों से उनका परिचय लिया गया । समापन सामारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । 14वीं अन्तर्जनपदीय आगरा जोन एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता -2023 में आगरा जोन आगरा के कुल 8 जनपदों के 272 खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन एवं खेल नियमों का पालन करते हुये प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह , क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ आनन्द सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशू माथुर, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागीगण मौजूद रहे ।
समापन सामारोह के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र द्वारा प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक व पुरुस्कार वितरित किये गये । इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके उपरांत निर्णायकों एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगणों को उपहार प्रदान किये गये ।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सामापन सामारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में 14वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2023 में विभिन्न जनपदों से आयी टीमों द्वारा प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद किया तथा प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले सभी पुलिस के जवानों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार खेलते हुए अपना, अपने विभाग, अपने प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा खेल में निर्णायकों द्वारा पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करने एवं उनके द्वारा खेल के दौरान दिये गये अहम योगदान की सराहना की ।
14वी अन्तर्जनपदीय आगरा जोन आगरा एथलेटिक्स कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2023 में आयोजित प्रतियोगियों का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें एथलेटिक्स (पुरुष) में जनपद आगरा विजेता एवं जनपद फिरोजाबाद उपविजेता एवं एथलेटिक्स (महिला) जनपद मैनपुरी विजेता एवं जनपद अलीगढ़ अपविजेता एवं खो-खो (पुरुष) जनपद मैनपुरी विजेता एवं जनपद हाथरस उपविजेता और खो-खो (महिला) जनपद मैनपुरी विजेता एवं जनपद हाथरस उपविजेता व साईकलिंग (पुरुष) जनपद हाथरस विजेता तथा साईकलिंग (महिला) जनपद मैनपुरी विजेता एवं जनपद मथुरा उपविजेता रहा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें