मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ फेज के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ फेज के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ संजय सिंह द्वारा थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत आरपी इंटर कॉलेज, मानिकपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं, बालिकाओं को यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी गई एवं साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरुक किया गया तथा मौजूद छात्राओं, बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित किये गये ।
इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र निरीक्षक श्रीमती भारती सिंह, निरीक्षक अपराध थाना सहपऊ जोगेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी मानिकपुर आदि अधिकारी, कर्मचारीगण तथा आरपी इंटर कॉलेज के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व स्टाफ एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें