विद्युत टीम ने चेकिंग के दौरान दो दुकानों पर पकड़ी बिजली चोरी , रिपोर्ट दर्ज
बिजली मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर उपखंड अधिकारी सिकंदराराऊ के निर्देशानुसार विद्युत चोरी की सूचना पर इकबाल हुसैन पुत्र नसीर अहमद व आकाश महेश्वरी पुत्र श्री संतोष नयागंज पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया तो दुकानों पर अवैध रूप से विद्युत चोरी पाई गई जिसकी प्राथमिकी संबंधित विद्युत थाना ओड़पुरा में दर्ज कराई गई है।
टीम में ललित कुमार अवर अभियंता सिकंदराराऊ, अनिल कुमार टीजीटू , रतन कुमार संविदा कर्मी , विनीत कुमार संविदा कर्मी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें