विशेष अभियान "शक्ति दीदी" के तहत बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को दी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
विशेष अभियान "शक्ति दीदी" के तहत बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को दी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान के चतुर्थ फेज के अंतर्गत बाग्ला डिग्री कॉलेज में बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सतेन्द्र सिंह राघव, प्रभारी महिला थाना निशा रानी आदि अन्य अधिकारीगण व बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, स्टॉफ तथा छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगणों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटित अपराधों से बचाव के उपाय व उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- यूपी-112 नम्बर, वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया । इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि आस पडोस में या स्वंय के साथ होने वाले अपराध या अपराध की संभावना होने पर संकोच किये बिना निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाए तथा छात्राओं को साइबर अपराध व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही मौजूद छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित किये गये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें