नगला वीरसहाय बिजली घर से हटाई पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की शिलान्यास पट्टिका, लोगों में आक्रोश
नगला वीरसहाय बिजली घर से हटाई पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की शिलान्यास पट्टिका, लोगों में आक्रोश
गांव नगला वीरसहाय में 33/11 केवीए का बिजली घर है जिसका शिलान्यास तत्कालीन ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के द्वारा किया गया था। इसके बाद इस बिजली घर का निर्माण हुआ था। बिजली घर पर लगी शिलान्यास पत्रिका को हटाकर वहां दूसरी पट्टिका लगा दी गई है । जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विनीत कौशिक का कहना है कि इस बिजली घर पर तैनात JE के द्वारा आज स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के शिलान्यास के नाम की पट्टिका हटवा कर लोकार्पण की दूसरी पट्टिका लगवा दी गई है जब इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश आ गया है और उनके द्वारा पुनः स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की पट्टिका लगवाने की मांग की गई है और नहीं लगवाए जाने पर विनीत कौशिक ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें