सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त अवैध विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार
थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे) सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 130 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे) बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों में अवैध विस्फोटक आतिशबाजी पदार्थों के निर्माण तथा भंडारण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री 5 बोरी पटाखे सहित 2 अभियुक्तों कैलाश पुत्र थान सिंह निवासी लाला का नगला कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस एवं सुनील पुत्र थान सिंह निवासी लाला का नगला कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 130 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे) बरामद हुए हैं । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्दराराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें