तहसील सदर हाथरस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम तथा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
जिलाधिकारी हाथरस श्रीमती अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्दिष्ट किया गया ।
इस मौके पर सीएमओ डॉ मंजीत सिंह, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें