~अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत, एक घायल।
दोनों वाईक पर थे---
अलीगंज- शुक्रवार को देर शाम मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज में मैनपुरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अली गंज पुलिस पहुंच गई बताया गया किजनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम अजमतपुर निवासी विकलेश पुत्र राजकुमार अपने साथी शिवजीत पुत्र किशनलाल के साथ किसी कार्य से मैनपुरी से वापस अपने घर जा रहा था वह झकरई भट्टे पर पहुंचा इसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर कर दी जिससे विकलेश की मौके पर मौत हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें