*जनपद एटा अपडेट*
-----------------------------
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जनपद की 114 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई खुली बैठक
ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की मदद से लाभार्थियों को सार्वजनिक स्थान पर बुलाकर ऑनलाईन बनाए गए कार्ड
जनपद के सभी पात्र लाभार्थी पांच लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ लेने हेतु अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं
गुरूवार को आयोजित हुई खुली बैठक के दौरान शाम 06 बजे तक 5902 कार्ड अप्लाई किए गए जिसमें से 5257 आयुष्मान कार्ड अप्रूव हुए
आयुष्मान कार्ड बनाने में गुरूवार को जनपद एटा शीर्ष पांच जनपदों में शामिल
जनपद स्तरीय अधिकारियों ने आयोजित खुली बैठकों का स्थलीय निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उपस्थित कर्मचारियों को किया प्रेरित

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें