अपना दल एस ने अलीगढ़ में मनाई पटेल जयंती
जिलाध्यक्ष श्री गौरी शंकर गौतम जी की अध्यक्षता में राष्टीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती में विनोद कुमार पाटीं उपाध्यक्ष के आवास स्थित पार्टीं कार्यालय में मनाई गई। प्रमुख रुप से सर्व प्रथम अपना दल (एस) जनपद अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर गौतम के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त पदाधिकारीगण एवं समस्त लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष, संदीप चौधरी जिला महासचिव, अबूबकर सिद्दीकी जिला महासचिव, राजेश प्रजापति जिला सचिव, जान मोहम्मद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, फरीद अहमद जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, गजाधर सिंह, कल्याण सिंह आदि उपस्थित हुए। गजाधर सिंह , प्रेम सिंह एवं कल्याण सिंह को सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री प्रेम सिंह , संदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें