सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गड्ढा मुक्त अभियान को पलीता लगा रहा एटा का लोकनिर्माण विभाग

 गड्ढा मुक्त अभियान को पलीता लगा रहा एटा का लोकनिर्माण विभाग

पचास फूट लंबे गड्ढे के बीच से गुजरने को मजबूर ,स्कूली बच्चे और किसान*


*सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क सोचने के मजबूर है लोग*

 - उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों से गड्ढे भरने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने का ऐलान किया है।प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।आज बात कर कर रहे हैं हम यूपी की बात के खास कार्यक्रम में जनसमस्याओं से जुड़ी हुई ।मामला एटा जनपद की विधान सभा अलीगंज का है ।जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के सख्त निर्देश के बावजूद  वर्षों बाद भी अलीगंज से दर्जनों गांव को कनेक्ट करने वाले अलीगंज विल्सड मार्ग का कायाकल्प नहीं हो पाया।

लगभग पचास फुट लंबे इस गड्ढे के बीच से आस पास के हजारों किसानों और स्कूली बच्चों को आए दिन रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हजारों की संख्या में इस जर्जर रास्ते से नन्हे मुन्ने छात्र छात्राएं गुजरते हैं।जर्जर सड़क की वजह से बच्चों को बदबूदार गंदे पानी के बीचों बीच से गुजरना पड़ रहा है।वहीं भारी जल जमाव की वजह से बीमारियों के पनपने का भी खतरा बना हुआ है।शासन द्वारा संचालित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को भी पलीता लग रहा है।जर्जर अलीगंज विल्सड़ गांव का रास्ता करीब दो दर्जन सड़कों से संपर्क स्थापित करता है।रास्ता उबड़खाबड़ होने की वजह से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर अन्य रास्तों से सफर तय करना पड़ रहा है।

जर्जर रास्ते से गुजर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों से जब हमने बातचीत की तो उन्होंने शासन और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की गुहार लगाई है।स्कूली छात्रा प्रतिष्ठा ने बताया की वह हर रोज सड़क किनारे बने विद्यालय में पढ़ने आती है ।सड़क में भारी गड्ढे होने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।कई बार पानी में साइकिल भी गिर पड़ती है।कपड़े गंदे हो जाते है।जल्द जर्जर सड़क को गड्ढा मुक्त करवाए जाने की मांग की है।

विद्यालय से स्कूली बच्चों को घर ले जा रहे आशीष गुप्ता ने बताया की उन्हें बच्चे लाने ले जाने में काफी दिक्कतें आ रहीं है।सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हैं।शासन और प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त करवाए जाने की मांग है।

रास्ते से गुजर रहे हत्सारी गांव ग्रामीण सुभाष ने बताया की जर्जर रास्ते की वजह से किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर दो फुट से अधिक गड्ढे हो गए हैं।फसल बेचने बाजार आना पड़ता है।ट्रेक्टर और ई रिक्शा पलटने का खतरा बना रहता है।

मामले पर अलीगंज तहसील के उपजिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी ने बताया की मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में।आया है।उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर जल्द ही समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा।

वहीं सड़क संबंधी जन समस्या की लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुनीश्वर सिंह से फोन वार्ता कर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की शासन द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।जर्जर सड़क पर जल्द ही पेच वर्क का कार्य करवा कर सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...