स्कूल के ताले चटकाकर किया हजारों का सामान चोरी
थाना क्षेत्र के गांव बाजीदपुर स्थित
प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर में रात में ताले व कुन्दे तोड़कर चोर हजारों का सामान चुराकर ले गये। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह सुबह विद्यालय आये तो कमरे के ताले और कुन्दे टूटे पडे थे और दरवाजे खुले पड़े थे। जब अन्दर जाकर देखा तो बहुत सामान गायब था जब सभी अध्यापक आये तब सामान की जानकारी कर के सूचना पुलिस चौकी बाजीदपुर पर दी । वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने चोरों द्वारा घटना की तहकीकात की और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि पूर्व में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें