सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपना दल (एस) ने मनाई भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती

 अपना दल (एस) ने मनाई भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती

कासगंज। 

जिला कार्यालय अपना दल (एस) पर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। 

 सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छवि चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और मिष्ठान वितरण किया गया और कार्यक्रम में अमीन साहब कासगंज अजय पाल सिह को माला पहनाकर एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छवि चित्र देकर सम्मानित किया। 

 तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 नडियाद,गुजरात में एक लेवा पटेल (पाटीदार) जाति में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लाडबा देवी की चौथी संतान थे। सोमाभाई,नरसीभाई, और 

विट्ठलभाई उनके अग्रज थे। उनकी  शिक्षा मुख्यत: स्वाध्याय से ही हुई। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृहमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री की पदवी तक पहुंचे। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश वर्मा, पप्पू प्रधान ग्राम धवा, जिला महासचिव  अफजल अब्बासी, मनोज दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता , जिला प्रवक्ता योगेश कुमार उपाध्याय, जिला सचिव समसुद्दीन अब्बासी, फखरुद्दीन सैफी ,विनोद कुमार शर्मा, लेखराज वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकर लाल वर्मा ,जौन अध्यक्ष कासगंज रामबाबू वर्मा ,जौन अध्यक्ष कासगंज थान सिंह कश्यप, जौन अध्यक्ष अमांपुर शेखर राजपूत , का. जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच कासगंज डॉ केएम गजनी कुर्बानियां, का. जिलाध्यक्ष एस.सी एस.टी मंच कासगंज रमनपाल सिंह दिवाकर, अध्यक्ष विधानसभा कासगंज अजब सिंह वर्मा, पूर्व अमीन अजय पाल सिह, चौधरी इमरानुद्दीन खांन, सुनील कुमार,योगेश कुमार बघेल, नौबत सिंह कुशवाह ,जालिम सिंह कुशवाह ,रविंद्र कुमार बघेल,डाॅ फिरोज कुर्बानियां, अमर सिंह यादव, शारिक अली खान, धर्मवीर कश्यप उर्फ राजा भैया, इरशाद अल्वी उर्फ छोटे, इकबाल गाजी,आस मोहम्मद सैफी,ललित मोहन सविता, सहित आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...