सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है महायज्ञ : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ। वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के निर्देशन में दो दिवसीय अनुष्ठान किया गया। यज्ञ के दूसरे दिन मुख्य यजमान शहर के उद्योपति श्री धनजीत बाड्रा द्वारा आचार्य गौरव शास्त्री,ऋषि शास्त्री,शिवम व्यास,ऋषभ वेदपाठी आदि विद्वान अचार्यों ने वेदमन्त्रों पर पूर्णाहुति दिलवायीं। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से असफल कार्यों को सफल किया जा सकता है,प्राचीन काल में राजा भी किसी बड़े युद्ध से पहले और उसकी समाप्ति पर महायज्ञ का आयोजन करते थे। साथ ही पर्यावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रभाव को नष्ट करने के लिए मन्त्रों के साथ दीं गयीं आहुतियाँ अत्यंत प्रभावी होती हैं। @samachar24news

स्थानांतरण के नाम पर होता आया है खेल 7 सहायक लेखाकारों का किया गया स्थानांतरण

अलीगंज।* उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में अब तक स्थानांतरण को लेकर खेल होता रहा है। आलम यह है कि कई जिलों में एक ही जगह वर्षों से कर्मचारी कुर्सी पर जमे हुए हैं। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी सामने आई हैं। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा द्वारा विभागीय कार्यों की गति प्रदान करने हेतु सहायक लेखाकार सेवा प्रदाता के विकास क्षेत्र परिवर्तित किये गये है साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि परिवर्तित विकास क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय कार्यों का समय से सम्पादन करना सुनिश्चित करें लेकिन ठीक इसके विपरीत सहायक लेखाकारों का स्थानांतरण तो हो जाता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की खामियों के चलते संबंधित सहायक लेखाकार ट्रांसफर नहीं लेते और उसी पद पर आसींन रहते हैं। विदित हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व सहायक लेखाकारों का महानिदेशक के द्वारा स्थानांतरण किया गया था लेकिन संविदा पर तैनात सहायक लेखाकार अपना ट्रांसफर नहीं लेते और जहां है वहीं उसी पद पर आसीन रहते हैं। वारहाल  कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा द्वारा सहायक लेखाकार सेवा प्रदाता सहायक लेखाकार अ...

एडीजी आगरा द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन स्थित आधुनिकृत मीटिंग हॉल का किया गया उद्घाटन पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल के प्रदर्शन का किया निरीक्षण थाना प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च वितरित किये।

  एटा।* अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद एटा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। पुलिस लाइन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। सलामी लेने के उपरांत महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित थाना साइबर क्राइम का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री द्वारा साइबर थानों के वर्चुअल उद्घाटन के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया। तत्पश्चात आधुनिकृत मीटिंग हॉल का शिला पट्टिका के अनावरण व फीता काट कर उद्घाटन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बलवा ड्रिल, सब्सिडियरी पुलिस कैंटीन, आरओ, भोजनालय, जिम्नेजियम हाल, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, जी 11 नई बिल्डिंग तथा आदेश कक्ष का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तदोपरांत थाना प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च आदि वितरण कर, उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनसे संवाद स्थापित कर उनको ड्यूटी एवं कर्तव्यों के निर्वहन के बारे मे...

हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहे तीन छात्र को मारी टक्कर, घायल

अलीगंज।* हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहे तीन छात्र एक्सीडेंट में घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैल्ठा स्कूल अलीगंज से हाईस्कूल का पेपर देकर अपने गांव अलियापुर लौट रहे तीन छात्र अमन पुत्र धर्मेंद्र, गोविंदा पुत्र रोशन लाल और प्रशांत पुत्र महेश अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तभी हरिसिंहपुर के पास तेज रफ्तार से आ रही शिफ्ट डिजायर कर ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको विधायक पुत्र सूरज राठौड़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रशांत पुत्र महेश की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं गाड़ी को भी पकड़ लिया गया है। @samachar24news 

पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय, चौंचा वनगाँव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा।*  पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय, चौंचा वनगाँव, एटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।    इस अवसर पर योगेश कुमार एडवोकेट/मध्यस्थ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योगेश के द्वारा महिलाओं/छात्राओं से सम्बन्धित जो भी समस्याएँ व उनसे सम्बन्धित योजनाएँ हैं, उनका निस्तारण एक ही छत के नीचे किया जा सकता है। इसी क्रम में श्रीमती रिचा यादव, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही कानूनी सहयता एवं उनसे सम्बन्धित योजनाओं का संचानल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पूरी की जाती हैं व उनको लागू की जाती हैं तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ, कर्मचारीगण एवं स्रोतागण आदि उपस्थित रहे। @samachar24news

स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर रामवीर सिंह यादव को किया सम्मानित

एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपदभर में असर देखने का मिल रहा है। डीएम की पहल के उपरान्त लोग बढ़ चढ़कर अपने  शस्त्र लाईसैंस को स्वेच्छा से निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतीनगर निवासी रामवीर सिंह यादव पुत्र सोनीराम यादव ने अपने शस्त्र लाईसैंस संख्या 7581, 5171 को स्वेच्छा से निरस्त कराया गया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रामवीर सिंह को अपने दो शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराने पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में अब तक कुल चार व्यक्तियों द्वारा अपने पांच शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराये गए हैं, सभी के नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर अंकित किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसडीएम वेद प्रिर्य आर्य सहित अन्य अधिकारीगण, रामवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। @samachar24news

सीआरपीएफ जवान वीरपाल का उपचार के दौरान निधन सीआरपीएफ जवान के शव से लिपटकर रोने लगे पत्नी और बच्चे

अलीगंज।* मंगलवार को सीआरपीएफ जवान वीरपाल का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ जवान के घर सोहन नगर टपुआ अलीगंज क़स्बा पहुंचा। सीआरपीएफ जवान वीरपाल का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनकी पत्नी और बच्चे दहाड़े मारकर रोने लगे। उनका करुण क्रंदन देख लोगो की आँखे भर आई। वीरपाल की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। अपने पिता के अंतिम दर्शन कर वीरपाल के बच्चे भी फूट फूट कर रोने लगे। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ मे 05 बटालियन पोस्टिंग दिल्ली में तैनात वीरपाल सिंह पुत्र जहार सिंह कुछ दिवस से बीमार चल रहे थे जिनके उपचार हेतु बालाजी हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करायें गयें। उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान वीरपाल सिंह का निधन हो गया जिसकी सूचना सीआरपीएफ के जवानों ने उनके परिवारीजनों को दी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जवान के प्रतिक शरीर को झंडे में लपेटकर उनके पैतृक गांव सोहनपुर टपुआ अलीगंज लाया गया।  *सीआरपीफ जवान को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब*  सीआरपीएफ जवान वीरपाल के शव आने की सूचना मिलते ही अलीगंज क़स्बा और आस पास के गांव के लोगों की भीड़ जवान के घर पहुंची गयी। इस दौरान सीआरपीएफ के जव...

डीईओ ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह ने मंगलवार को अपरान्ह में कलक्ट्रेट में ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए। ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा नियमित रूप से पूर्ण मुस्तेदी के साथ ड्यूटी की जाए। डीईओ के निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में समस्त व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गई। जिला निर्वाचन कार्यालय कलक्ट्रेट पहुंचकर आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी 1528 बूथों पर आयोग की मंशानुसार मूलभूत सुविधाएं अद्यतन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एडीईओ राजेन्द्र कुमार भारती सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे। @samachar24news

नाबार्ड प्रायोजित फैंसी चूड़ी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह को पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ

सिकंदराराऊ।  क्षेत्र के गांव मूढा नौजरपुर में नाबार्ड प्रायोजित फैंसी चूड़ी बनाने के लिए  स्वय सहायता समूह को पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड नितिन कुमार व खंड विकास अधिकारी चन्द्रशेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया डी.डी.ए नाबार्ड ने कहा कि नाबार्ड प्रायोजित पंद्रह दिवसीय फैंसी चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमशील बनाने का अवसर प्रदान किया जारहा है। जिससे सभी बहिनों का जीवन उन्नतशील व ससक्त हो तथा उनका परिवार रोजगार से जुड़कर तरक्की के रास्ते पर बढ सकें ।    खंड विकास अधिकारी ने समूहों के लिए होने वाले प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता से जुडी महिलाओं का प्रशिक्षण से समुचित विकास होगा तथा समाज में नई क्रांती आयेगी तथा देश तरक्की की राह पर चलेगा। कार्यक्रम में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक महोदय ने स्वयं सहायता समूहों को बैंक की तरफ से आर्थिक मदद को भरोसा दिलाया तथा महिलाओं को नियमित रूप से बैंक आने तथा प्रधानमंत्री अटल पैंशन योजना, प्रधानमं...

गांव नगला भूड़ में नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारहरा के पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने किया । कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव समाजवादी पार्टी एटा सोनू शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान में तहत युवाओं को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई । उन्होंने युवाओं को खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर सोनू शर्मा जिला सचिव समाजवादी पार्टी एटा, अर्जुन बघेल अध्यक्ष नेहरू युवा केन्द्र सिकंदराराऊ,  धीरेंद्र बघेल क्षेत्र पंचायत सदस्य अगसौली, जयकुमार बघेल, धीरू यादव, सुमित कुमार, ज्ञान सिंह बघेल, विजय बघेल, उमाशंकर शर्मा, आलोक यादव आदि उपस्थित रहे। @samachar24newd

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया अरनिया अंडरपास का उद्घाटन

सिकंदराराऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरनिया अंडरपास का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएल आई कासगंज योगेश कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश परमार, ग्राम प्रधान अरनिया पप्पू यादव थे।  इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन पहले, प्राची दूसरे और देव तीसरे तथा निबंध प्रतियोगिता में मयंक प्रथम, सुमित द्वितीय व तनु तृतीया स्थान पर रहे। @samachar24news

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’का सफल आयोजन

एटा।* सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन आशीर्वाद से  प्रातः 8.00 बजे ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ आगरा रोड स्थित हजारा नहर पर निरंकारी भक्तो ने सफाई अभियान चलाया।  मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 1533 से अधिक स्थानों  पर 11 लाख से भी अधिक स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ विशाल रूप में आयोजित की गई। जिसमे एटा के निरंकारी भक्तो ने भी भाग लिया। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में बाबा हरदेव सिंह जी की अनंत सिखलाईयों से प्रेरणा लेते हुए ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘आओ संवारे, यमुना किनारे’ के मूल संदेश द्वारा इस परियोजना को एक जन-जागृति का रूप प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के सभी अधिकारीगण, गणमान्य अतिथि तथा स्वयंसेवक और सेवादल के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन पर सम्मिलित हुए सभी निरंका...

भोले भाले लोगों से रुपए ठगने के प्रकरण के शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व ठगी करने के विभिन्न उपकरण व प्रपत्र सहित नकदी की बरामद

एटा।* थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है जो लॉटरी का लालच देकर भोले-भाले लोगों से अलग अलग खातों में रूपये डलवाते थे जिनके पास से भारी मात्रा में सिम कार्ड, मोबाइल, ठगी करने के विभिन्न उपकरण व प्रपत्र तथा नकदी बरामद की गई है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा ठगी के प्रकरण फरार चल रहे दो अभियुक्त मनिहारी पुत्र अमो मूल निवासी तुंगम अफी थाना तडूबी जनपद सेनापति मणीपुर हाल निवासी मुनिरका थाना किशनगढ दिल्ली, ए. थौहरी पुत्र अमो मूल निवासी तुंगम अफी थाना तडूबी जनपद सेनापति मणिपुर हाल निवासी मुनिरका थाना किशनगढ दिल्ली को खेरेश्वर चौराहा अलींगढ के पास से मय पांच एन्ड्राइड मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड, चार एटीएम किट कार्ड लैटर, एक पासबुक, एक चैक बुक, दो सिम कार्ड एयरटेल, एक आधार कार्ड छायाप्रति, एक पैन कार्ड छाया प्रति, एक पैन कार्ड हुए 1220 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभ...

8 मार्च को प्रदोष के साथ मनाया जाएगा शिवरात्रि महापर्व.…… धन,आरोग्य,ऐश्वर्य के लिए शिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की आराधना करें : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

  अलीगढ। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाती है,इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का भी प्राकट्य हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि  शुक्रवार 8 मार्च को संध्याकाल 09:57 मिनट पर आरंभ होगी,इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06:17 मिनट पर होगा। भगवान शिव की पूजा रात्रिकालीन चतुर्दशी तिथि में की जाती है और चतुर्दशी तिथि अगले दिन सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो रही है,ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। स्वामी जी के अनुसार महाशिवरात्रि का पूजन निशीथ काल में ही किया जाता है,प्रथम प्रहर का पूजन शुक्रवार सांय 6:25 मिनट से प्रारंभ होकर रात्रि 9:28 मिनट तक रहेगा।दूसरा प्रहर पूजन 8 मार्च रात्रि 9:28 मिनट से 9 मार्च रात्रि 12:31 मिनट तक रहेगा।वहीं तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर...

राज्यमंत्री, सांसद व विधायक अंतिम संस्कार में हुए शामिल, की शोक संवेदना व्यक्त परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

एटा।* राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश संदीप सिंह, राज्य मंत्री राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश अनूप प्रधान, क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसा पहुँचकर मृतक पारिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मृतकों के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के उपरांत परिवारीजनों से घर जाकर वार्ता करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया एवं मृतकों के परिवारीजनों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किया। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र की चौकी दरियाबगंज में गंगा स्नान को जा रहे ग्राम कसा, रोरी, बनार थाना जैथरा के श्रृद्धालुओं की हृदय विदारक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। मृतकों के शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रूपये प्रति व्यक्ति व दैवीय आपदा कोष से चार लाख रू...

गांव से एक साथ निकलीं अर्थियों को देख हर आंख से छलके आंसू

  एटा।* शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पटलने से हुए हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत ने एटा के जैथरा थाना क्षेत्र गांव कसा, रोरी, बनार गम में डूबा हुआ है। हादसे में एक साथ तेईस मौत की खबर सुनकर समूचे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां एक भी घर में चूल्हा नहीं जला। रविवार को जब एक साथ अर्थियां उठीं तो हर आंख से आंसू छलक पड़े। घटना से महिलाओं द्वारा किए जा रहे रुदन और चीत्कारों की आवाज दूर से सुनाई दे रही थी। ज्ञात हो कि शनिवार पटियाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा, रोरी, बनार के घरों में मातम छाया हुआ है। किसी के घर 2 किसी के घर 3 तो किसी के घर 4 शव और चीखें सुनाई दे रहीं थीं। नगला कसा के शिवम के घर में पांच लोगों की मौत हुई है, तो इसी गांव के गौरव के घर में चार लोगों की जान चली गई, जिसमें बेटा, मां, पत्नी, और दादी हादसे की भेंट चढ़ गई। शनिवार को कसा, रोरी और बनार गांव में एक साथ अर्थियों को सजाकर उठाया गया तो हर आंख से आंसू छलक पड़े। गौरव के घर एक साल के बेटा सिद्धू, मां, पत्नी और दादी के शवों की अर्थी सजाकर उठ...

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा तौक़ीर आर्टकेड में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय चित्रकार राजू राम रतन की पेंटिंग को उत्कृष्ट चित्र के रूप मे मिला सम्मान

  एटा।* आर्ट फैमली, इंडिया के संस्थापक मोहम्मद तौक़ीर को श्रद्धांजलि स्वरूप शाहजहांपुर स्थित नव निर्मित आर्ट गैलरी तौक़ीर आर्टकेड में 'श्रृद्धांजलि' शीर्षक से एक वृहद अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का अयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान  व्यक्ति, कला प्रेमी, अधिकारी गण एवं कलाकार आदि मौजूद रहे। तौक़ीर आर्टकेड के डायरेक्टर डा. मोहम्मद क़मर ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में देश विदेश के 20 नामचीन आमंत्रित कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया जिसमें राजू राम 'रतन' आदि की कृतियां विशेष सराहनीय रहीं। उपरोक्त देश विदेश के आमंत्रित कलाकारों द्वारा उनके समस्त अमूल्य चित्रों में विशेष कलात्मक गुणों के साथ साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं, सामाजिक सरोकारों, दर्शन, प्रकृति से संवाद, अध्यात्म, एवं मन की आंतरिक भावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सारगर्भित करते हुए कैनवास पर अवतरित किया गया है। कलाकृतियों की उत्कृष्टता के क्रम में अलीगढ़ से आए चित्रकार एवं कवि प्रो. सा जाफ़र ने समस्त...

अलीगंज से अयोध्या के लिए निकला राम भक्तों का रेला, दर्जनों बसे हुई रवाना श्रद्धालुओं में रामलाल के दर्शन का दिखा उत्साह, गूंजे जय श्री राम के उद्घोष विधायक पुत्र ने झंडी दिखाकर गाड़ियों को किया अयोध्या रवाना

अलीगंज।* जनपद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए 18 बसों को रवाना किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े बस में सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या जाते दिखाई दिए। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और वें राम मंदिर के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए। आपको बता दें कि रविवार की सुबह होते ही अलीगंज क्षेत्र के सभी जगह राम भक्तों की भीड़ खड़ी दिखाई दी। कस्बा अलीगंज व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु अयोध्या जाने के लिए अपनी-अपनी बेसन की प्रतीक्षा में खडे हुए थे। जहाँ राम भक्तों में अयोध्या जाने और राम लला के दर्शन करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। राम भक्तों द्वारा अपनी खुशी को जय श्री राम के उद्घोष के साथ व्यक्त करते हुए देखा गया। अयोध्या जाने वाली बस में सवार महिला जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अलीगंज से राम भक्तों को भगवान राम लला के दर्शन करने हेतु करीब 18 बसे रवाना हो रही है। जिसमें बसों में हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े श्रद्धा...

जुआ खेलते 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

  एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मिरहची पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुये 11 जुआरियों को 5440 रूपये तथा ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। थाना मिरहची पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्त थाना मिरहची के ग्राम जिन्हैरा निवासी रामरतन उर्फ वन्टी पुत्र रामवहादुर, मोहित पुत्र सुरेशचन्द, रोहित पुत्र सुरेशचन्द, मुकेश पुत्र भगवान दास, वीरेश पुत्र रामदास, योगेश पुत्र मोहन सिंह, महादेव पुत्र रामवीर सिंह, शिवम उर्फ नन्है पुत्र वेदप्रकाश, मोहित पुत्र अशोक, अमित पुत्र रामपाल शाहू और जसवीर पुत्र पुरषोत्तम निवासी भडैरी थाना अमापुर जिला कासगंज को 5440 रूपये व 52 ताश के पत्तों सहित ग्राम जिन्हैरा व बढौली के बीच सरकारी ट्यूवल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जुआ खेलते हुये जुआरियों को गिरफ्तार करने मे उप निरीक्षक आदित्य कुमार दीक्षित, उप निरीक्षक किशुन सिंह यादव, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल अंकित तोमर, कांस्टेबल करन लोधी, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल च...

चोरी के मोबाइल व तमंचा कारतूस सहित धर दबोचा

  एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। थाना अलीगंज पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त शानू पुत्र सद्दन उर्फ इसरत अली निवासी गडका थाना गंजडुण्डवारा कासगंज को चोरी के मोबाइल व एक अवैध तमन्चा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा कारतूस व मोबाइल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरूण पंवार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक रितेश ठाकुर, कांस्टेबल सागर मलिक, कांस्टेबल नकुल कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार मौजूद रहे। @samachar24news

सच्चे देशभक्त, गरीब व दलितों-पिछड़ों के मसीहा थे महामना मालवीय संगोष्ठी में पत्रकार, शिक्षक, विधिवक्ता किये गये सम्मानित बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

अलीगढ।  उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के तत्वाधान में ’भारत रत्न महामना पं मदनमोहन मालवीय जी’ का देश के विकास में योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठा रघुराज सिंह, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चन्द्रशेखर , मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, टीकाराम काॅलेज की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, श्री वार्ष्णेय काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार गुप्ता, शिक्षाविद डा गिर्राज किशोर, डा वी.पी. पाण्डेय, उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व मालापर्ण कर किया। इस अवसर पर पत्रकारों व अतिथियों को शांल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने महामना मालवीय के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय जी ने सनातन धर्म की स्थापना और देशवासियों को संस्कारवान बनाने के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। हिन्दीं भाषा को पल्लवि...

श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर पर सामूहिक रूप से अर्पित की विनयांजलि

सिकंदराराऊ।  राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज को आज सकल जैन समाज द्वारा श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर पर सामूहिक रूप से विनयांजलि अर्पित की गई । जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज 18 फरवरी को ब्रह्मलीन हो गए थे और उनकी दिव्य आत्मा ने चंद्रगिरी जैन तीर्थ में देह त्याग दी। इस महान आत्मा की पुण्यतिथि पर  देशभर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के सम्मान में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विशेष पूजा और स्मृतियों के अवसर पर एक साथ विनयांजलि समर्पित की गई।  आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित करते हुए समाज के लोगों ने गुरुवर के प्रति कृतज्ञ भाव व्यक्त किया। शुभारंभ में भावना पाठ और समाधी भावना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात् आचार्य श्री का पूजन कर सर्व समाज, संगठन एवं उपस्थित जन समुदाय द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विनयांजलि एवं गुणानुवाद सभा में आचार्य विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए समाज लोगों ने कहा कि आचार्य जी का जीवन भगवान महावीर के आदर्शों का प्...

कबड्डी प्रतियोगिता में एसबीएस योद्धा ने सीबीएस पाइरेट्स को 36-30 के अंतर से हराकर दर्ज की शानदार जीत

सिकंदराराऊ।  एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में चल रहे खेल उत्सव के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।  प्राइमरी बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुभाष चंद्र बोस हाउस की टीम ने भगत सिंह हाउस की टीम को 28-4 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की वहीं जूनियर बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने 21-4 के अंतर से इंदिरा गांधी हाउस को खिताबी मुकाबले में पराजित कर दिया। इसी क्रम में जूनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में विवेकानंद हाउस ने चंद्रशेखर आजाद हाउस को 32-28 के अंतर से हराया। जब कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंगल पांडेय हाउस की टीम दयानंद सरस्वती हाउस पर भारी पड़ी और 19-5 के अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गए फाइनल में विवेकानंद हाउस ने मंगल पांडे हाउस को 23-15 के अंतर से पराजित कर दिया।  इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें एसबीएस योद्धा ने सीबीएस पाइरेट्स को 36-30 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।सभी विजेता टीमों के खिलाडियों को 3 मार्च को विद्यालय ...

25 फरवरी को हाथरस में होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हाथरस। रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स एवं केपी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आगरा के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क "स्वास्थ्य जांच शिविर"का आयोजन 25 फरवरी प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक अलीगढ़ रोड स्थित जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट हाथरस में निकट गिर्राज पेट्रोल पंप पर किया जा रहा है। इसमें आगरा से आए हुए विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर की परामर्श मरीज को निशुल्क प्राप्त होगी।  डॉ नितिन गर्ग, वरिष्ठ यूरो सर्जन पेशाब नली से जुड़ी समस्याएं, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, प्रोस्टेट ग्लैंड का बढ़ जाना, मूत्राशय की पथरी, डॉ प्रीति जैन वरिष्ठ शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ निखिल पुरसनानी डायबिटीज मधुमेह से जुड़ी समस्याएं,थायराइड एवं गठिया रोगों का इलाज,डॉ तरुणेश शर्मा मस्तिष्क और रीड की हड्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर परामर्श,डॉ अभिषेक गुप्ता वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ,डॉ अश्विन यादव वरिष्ठ श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ,श्वास एवं छाती से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श, डॉ ऋचा अग्रवाल गले, मुंह जबङे और चेहरे की संरचना में आने वाली किसी भी परेशानी पर परामर्श ,जबड़े या होठों में कोई विकार या कटे होठों पर परामर्श दे...

जो मां बाप में देखते हैं खुदा को उन्हीं घर में जश्ने बहारा मिला है..

  सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में संत रविदास जयंती पर एक काव्य गोष्ठी जेपी ट्रेडर्स जीटी रोड पर ललित कुमार सभासद की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन शायर आतिश सोलंकी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, आनंद वर्मा ने संत रविदास जी के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों, कवियों को आयोजन समिति द्वारा  सम्मानित  किया । शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा - जो मां बाप में देखते हैं खुदा को उन्हीं घर में जश्ने बहारा मिला है... कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा- मैं गंगा हूं मैं पावन हूं मगर सागर से डर मुझको नीर मीठे को खाराकर रतन नीलाम ना कर दे गाफिल स्वामी ने पढ़ा - जिनका पावन सा हृदय, और कर्म थे नेक। ऐसे थे रविदास जी, जग में केवल एक।। कुमार शिव सम्भव ने पढ़ा - देश हित में आपका हर काम होना चाहिए। हर घड़ी हर एक पहर हर शाम होना चाहिए। शिवम कुमार आज़ाद ने पढ़ा- जिनके सत्कर्म से महका हर दम चमन । सन्त रविदास ज...

बोर्ड की बैठक में हंगामा , सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

सिकंदराराऊ।  शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पिछली बैठक के प्रस्ताव की नकल उपलब्ध न कराए जाने को लेकर ईओ एवं सभासदों के बीच नौंकझौंक हो गई। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने के बाद सभासदों ने निर्णय लिया कि जब तक पिछली बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों की नकल नहीं दी जाएगी और जब तक उन प्रस्तावों पर सभी सभासदों की संपुष्टि नहीं हो जाएगी, तब तक आगामी सभी बोर्ड बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। पिछली बोर्ड में बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया था जब तक सभी सभासदों द्वारा अपनी संपुष्टि नहीं हो जाती तब तक उन कर्मचारियों की हाजिरी व वेतन अवैध माना जाएगा।  इस अवसर पर दीक्षा भारती, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमारी ,कांति देवी, जयवंती देवी ,जरीना, रवि कुमार, अमर बाबू ,चंद्रवती, मोहम्मद फहीम अंसारी, अकबर नवाब, फरजंद अली, राज वार्ष्णेय, हाजी नईम, आविद, मोहम्मद छोटे, सतीश चंद्र ,रोहिल, दिलशाद अंसारी, नजमा नूर कुरैशी मौजूद रहे। ...

गल्ला कारोबारी ने जिला पूर्ति विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

सिकंदराराऊ।    नगर के गल्ला कारोबारी ने जिला पूर्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में नगर के मोहल्ला करीमनगर स्थित आम के बाग से  भारी मात्रा में पकड़े गए चावल की मात्रा में व्यापारी ने पूर्ति विभाग पर घपले के गंभीर आरोप लगाए हैं। चावल कारोबारी जब्बार ने जिला पूर्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कार्यवाही के दौरान उसके गौदाम से लगभग 215 कुंतल चावल का माल बरामद किया गया जबकि जिला पूर्ति विभाग ने सिर्फ 135 कुंतल माल बरामद दिखाया है। बाकी का बचा हुआ माल आखिर कहां गायब हो गया। व्यापारी ने जिलाधिकारी से मामले में जांच की मांग की है।  गल्ला व्यापारी जब्बार का कहना है कि जब सिकन्दराराऊ में ही कई कांटे मौजूद हैं तो फिर 15 किलोमीटर दूर रति के नगला में माल क्यों तुलवाया गया? गल्ला व्यापारी जब्बार कुरैशी ने कहा कि जो चावल छापामार करवाई में जिला पूर्ति अधिकारी ने बरामद किया है वह सभी चावल नंबर एक में किसानों से ऑनलाइन खरीदा गया है, जिसका टैक्स भी दिया गया है। बता दें कि बीते बुधवार की रात्रि को मोहल्ला करीमनगर स्थित एक आम के बाग से बरामद किए गए 275 चावल के बोरो...

पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो चोरों को दबोचा, चोरी के विद्युत पोल एवं दो ट्रैक्टर बरामद

सिकंदराराऊ।  थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी के 44 लोहे के खम्बे व घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर बरामद हुए हैं।  अवगत कराना है कि दिनांक 23.02.2024 को शिव सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम आलमपुर वाजिदपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उनकी फर्म शिवा कन्ट्रक्शन कस्वा सिकन्द्राराऊ में बिजली के खम्बे लगाने का कार्य कर रही थी । लोहे के खम्बे अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल अलीगढ रोड पर रखे हुए थे। 23.02.2024 को उन्हें जानकारी हुई कि खम्बे कोई चोरी कर ले गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल के पास अलीगढ रोड से चोरी हुए लोहे के खम्बों की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल संजू यादव पुत्र भूरेलाल निवासी मोहल्ला संज...

साइबर ठगी कर खातों में रुपये डलवाने वाले सक्रिय गिरोह का 1 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल फोन, 5 आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड व 11,78,370 रुपये बरामद

हाथरस।  थाना कोतवाली पुलिस,साईबर सैल व सर्विलांस सैल की संयुक्त कार्यवाही में अपने को पुलिसवाला बताकर आमजन को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठगी कर खातों में रुपये डलवाने वाले सक्रिय गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 5 आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड व 11,78,370 रुपये(ग्यारह लाख अठत्तर हजार तीन सो सत्तर रुपये) नगद बरामद हुए हैं।  अवगत कराना है कि संजय कुमार अग्रवाल पुत्र गोपाल दास अग्रवाल निवासी अग्रसैन बिहार कालोनी आगरा रोड द्वारा बताया कि दिनांक 06.01.2024 को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक काल आयी जिसपर एक व्यक्ति द्वारा उनसे कहा गया कि आपके बेटे जो कोटा मे रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है ने अपराध किया है जिसके एवज में रुपये देने है तथा उनके द्वारा घबराकर विभिन्न खातों में करीब 12 लाख रुपये डलवा दिये गये । बाद में उनको पता चला की उनके पुत्र द्वारा कोई अपराध कारित नहीं किया गया तथा वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं । जिसके उपरांत उनके द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी गयी जिसके सम्ब...

तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली 24 की मौत शवों को पहुंचते ही गांवों में मचा कोहराम, चारों ओर पसरा सन्नाटा

  एटा।* जैथरा के गांव नगला कसा निवासी गौरव के पुत्र सिद्धू के मुंडन के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मृतक हुए महिलाओं और बच्चों के शव गांव कसा और रौरी में पहुंचे। शवों को पहुंचते ही दोनों गांवों में चीत्कार मच गया। गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शनिवार की सुबह हुई थी। इस घटना में कुल 24 लोगों की जानें चली गई हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। इसीक्रम में पटियाली थानान्तर्गत दरियावगंज चैकी के समीप ग्राम गढ़ई के निकट अलीगंज-कासगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में शककुतलादेवी पत्नी वीरपाल सिंह, उसमा पत्नी शिवम, मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह, सपना पत्नी गौरव, पुष्पा पत्नी सतेन्द्र सिंह, शिवम पुत्र मुकेश कुमार, देवांशी पुत्री शिवम, दीक्षा पुत्री रजनेश, गायत्री पत्नी रजनेश, श्यामलता पत्नी रनवीर सिंह, सुनयना पुत्री हरीशचन्द्र, गुड्डी पत्नी खुन्नूलाल, सिद्धू पुत्र गौरव...

डीएम व एसएसपी ने पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का दिया भरोसा

एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा पहुंचकर ग्रामीणजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणजनों ने बताया कि कसा गांव सहित आस पड़ोस के गांव से भी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बडी घटना हुई है। डीएम, एसएसपी ने गांव में पहुंचकर ग्रामीण जनों से वार्ता करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सम्मान के साथ मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि  देने के निर्देश दिए हैं। @samachar24news

चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को धर दबोचा अवैध तमंचा कारतूस सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद

  एटा।* थाना मारहरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए एक डीजल इंजन, एक व्हील पंपसेट व एक ट्राली तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है। थाना मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रतनपुर नहर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय ग्राम रामनगर थाना मारहरा से चोरी की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्त थाना मिरहची के ग्राम नयावास निवासी पंकज पुत्र बारीलाल, अमन पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम अखतोली थाना मिरहची और मिथुन पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना मारहरा को एक तमंचा व दो कारतूस, एक डीजल इंजन, एक व्हील पंपसेट, एक ट्राली, चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान रिंच, पाना, प्लास के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक, किशोरी लाल मीणा, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल विक्रांत तेवतिया, कांस्टेबल सोनू कुंतल मौजूद रहे। @samachar24news

फायरिंग कर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

  एटा।* थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम कठौली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद तथा फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो जाने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम कठोली में दो पक्षों के मध्य झगड़े एवं फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी की गई तो पता चला कि प्रथम पक्ष के मानपाल यादव पुत्र श्यामलाल यादव एवं द्वितीय पक्ष के सुरेंद्र पुत्र राजपाल के मध्य पशुओं को बांधने को लेकर हुए विवाद में मानपाल यादव की गोली लगने से मृत्यु हो गई एवं पुष्पा देवी पत्नी वेदराम यादव घायल हो गई। प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा गठित टीम के दो आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार का जेल भेजा जा चुका हुआ अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही इसी दौरान थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धर्मेंद्र को निधौली तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा तथा दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय, निरीक्षक अपराध अब्दुल कादिर,...

थाना कोतवाली नगर व कोतवाली देहात का निरीक्षण कर संबंधित को दिए निर्देश

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर का व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी के उपरांत थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में बने क्वार्टर, भोजनालय एवं बैरिकों आदि का भ्रमण किया गया, बैरिकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए कहा गया। ...

आपसी मतभेद के चलते अलग हुए परिवार को मिलाया

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र मे टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।  थाना मिरहची के हीरापुर निवासी श्रीमती राजकुमारी पुत्री बनवारी लाल और इंद्रजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी खंजी थाना दादों अलीगढ़ मे आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित है, दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, महिला कांस्टेबल मिथलेश, महिला कांस्टेबल पूजा, महिला कांस्टेबल रजनी, काउंसलर बृजबाला वशिष्ठ मौजूद रहे। @samachar24news

दो तमंचा छह कारतूस सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को अलग–अलग स्थानों से अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।  थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त यशवीर पुत्र सुराजवीर निवासी नगला कलू थाना जसरथपुर को कस्बा जैथरा से एक अवैध देशी तंमचा व चार कारतूस सहित तथा अभियुक्त अनिल पुत्र चन्द्रपाल निवासी महमन्ता थाना जैथरा को ग्राम महमन्ता से एक अवैध देशी तंमचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा कारतूस सहित अलग-अलग स्थान से अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष राजकुमार, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल गौरव कुमार मौजूद रहे। @samachar24news

पुलिस लाइन परिसर की परखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताये गुर

* एटा।* शुक्रवार की परेड के उपरांत एसएसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर बताए। पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं परखी साथ ही पुलिस वर्दी स्टोर, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, आरओ वाटर प्लांट आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के दौरान आधुनिक वेपन्स के संचालन तथा रखरखाव के बारे में भी जानकारी देते हुए दंगा नियंत्रण के बारे में जवानों को बताया कि किस तरह दंगाईयों तथा बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों तथा दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टियर गैस गन को चलाने के बारे में बताया। परेड के उपरान्त एसएसपी द्वारा वर्दी स्टोर, भोजनालय, आर ओ वाटर प्लांट, बैरिकों, पुलिस कै...