एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपदभर में असर देखने का मिल रहा है। डीएम की पहल के उपरान्त लोग बढ़ चढ़कर अपने शस्त्र लाईसैंस को स्वेच्छा से निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतीनगर निवासी रामवीर सिंह यादव पुत्र सोनीराम यादव ने अपने शस्त्र लाईसैंस संख्या 7581, 5171 को स्वेच्छा से निरस्त कराया गया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में रामवीर सिंह को अपने दो शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराने पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में अब तक कुल चार व्यक्तियों द्वारा अपने पांच शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराये गए हैं, सभी के नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर अंकित किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसडीएम वेद प्रिर्य आर्य सहित अन्य अधिकारीगण, रामवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें