जनपद स्तरीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की के कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
एटा।* शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय ग्लोबल इन्वेटर समिट का आयोजन, कलेक्टेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कार्यक्रम में पधारे विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माह फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन लखनऊ में किया गया था, जिसमें राज्य में वृहद्व स्तर पर निवेश प्रस्ताव (एम0ओ0यू0) निवेशकों द्वारा हस्ताक्षरित किये गये थे। जनपद में निवेशकों द्वारा कुल 214 निवेश प्रस्ताव (धनराशि रू0 5141.95 करोड) हस्ताक्षरित किये गये।जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जनपद के उद्यमियों की जो भी समस्याएं है, उनको प्राथमिकता पर दो सप्ताह में निस्तारित किया जाए, इसके लिए आवश्यक है कि जिले के उद्यमियों के साथ बैठक भी कर ली जाए। विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना है। जनपद में इन्वेस्ट कर चुके या करने वाले लोगों की सूची उद्योग विभाग के पास उपलब्ध है, अब हमें आगे की दिशा में कार्य करना है।
डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुसार निवेश प्रस्तावों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने हेतु सम्बन्धित विभागों एवं जिला प्रशासन द्वारा निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराना, आवश्यक लाईसेन्स व अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करना एवं निवेशकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना आदि के सम्बन्ध में सरकार की मंशा के अनुसार कार्य किया गया। इसके फलस्वरूप जनपद एटा में 71 निवेश प्रस्तावों (धनराशि रू0 3793.75 करोड) को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (जी0बी0सी0) हेतु तैयार कराया गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें