सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इको कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में तीन की मौत, 6 लोग घायल

एटा।* एटा में मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली ने बरातियों की कार में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र और छह माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। 


जनपद के मरथरा चौराहे पर कासगंज रोड पर 200 मीटर आगे बीती रात नगला जगरूप के पास 12 बजे के लगभग यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब ईको सवार शादी समारोह से दावत खाकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में ईको कार सवार पिता 40 वर्षीय नेपाल सिंह, सात वर्षीये पुत्र निशांत और एक और 6 माह की बच्ची मिस्टी पुत्री विश्वनाथ की मौके पर मौत हुई है। ईको सवार 25 वर्षीय रूचि, 13 वर्षीय प्रिया, 6 वर्षीय भानु, 35 वर्षीय रोहताश, 35 वर्षीय सुनीता व ईको का ड्राइवर घायल हुआ है।


एसएसपी एटा ने बताया कि एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों की ईको कार और ट्रैक्टर में टक्कर हुई है। जिसमें तीन की मौत हों गयी व 6 लोग घायल हुये हैं। घायलों को पहले एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


*गैस कटर से कार की चद्दर काटकर निकाला गया*


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई लोग ईको कार मे फंस गए, जिनको बाद में गैस कटर से बमुश्किल ईको कार की चद्दर काटकर निकाला गया। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए और तुरंत घायलों को एटा मेडीकल कॉलेज में भर्ती करवाया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एटा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनञ्जय सिंह कुशवाह और उप जिला अधिकारी एटा भावना विमल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...