एटा।* जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को बरामद किया।थाना जैथरा पर सूचना दी गई कि आलोक कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी डांडा थाना जैथरा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुयें थाना जैथरा पुलिस द्वारा पीडिता अपहृता को सकुशल बरामद कर आलोक कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी डांडा जिला एटा को फगनौल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उप निरीक्षक कपिल कुमार नैन और कांस्टेबल राजू बघेल मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें