एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह ने मंगलवार को अपरान्ह में कलक्ट्रेट में ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए। ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा नियमित रूप से पूर्ण मुस्तेदी के साथ ड्यूटी की जाए। डीईओ के निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में समस्त व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गई। जिला निर्वाचन कार्यालय कलक्ट्रेट पहुंचकर आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी 1528 बूथों पर आयोग की मंशानुसार मूलभूत सुविधाएं अद्यतन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एडीईओ राजेन्द्र कुमार भारती सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें