सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फतेहपुर सीकरी में,उर्स की रस्म चादर पोशी व फातेहा ख्वानी के साथ संपन्न हुआ


आगरा। फतेहपुर सीकरी में बुधवार साय को हज़रत शेख सलीम चिश्ती रह0 के साहबजादे हजरत वाले मियां चिश्ती रह0 के सालाना उर्स के मौके पर अकीदतमंदो व जायेरीनो ने दरगाह के सज्जाददा नशीन मुतबल्ली हाजी नवाब उद्दीन चिश्ती के साथ व मौहब्बत के साथ दरगाह पर चादर पोशी की गई। फतेहपुर सीकरी मौहल्ला रोजातल स्थित ऐतिहासिक दरगाह हज़रत शेख ताजुद्दीन उर्फ वाले मियां रह0 की दरगाह

पर उर्स का आयोजन परम्परागत तरीके से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही शुकुन शांति एव शांति पूर्वक किया गया है। उर्स के मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन मुतबल्ली हाजी नवाबउद्दीन चिश्ती उर्फ नवाब के ज़िम्मेदारान व अकीदतमन्दो ने मुल्क व शहर एवं कस्बे में अमन शांति एवं भाईचारे को चादर चढ़ाते हुए दुआ की। इस दौरान राजनीति व सामाजिक हस्तियों ने भी चादर पोशी के कार्यक्रम मे शिरकत करते हुए एकता व भाईचारे का पैग़ाम दिया। इस दौरान दरगाह पर फातेहा ख्वानी तथा लंगर का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दरगाह प्रबंधक हाजी नवाब उद्दीन चिश्ती,दरगाह खादिम हाजी मुकीम चिश्ती सहाब ने अछनेरा एसीपी पूनम सिरोही और फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी को चादर पोशी कर फूल पेश कराए,रूहल अमीन चिश्ती फरीदी ने आने वाले जायेरिनो के लिए फैज़ पड़ते हुए दुआ की। ईशा की नमाज के बाद बदायूं शरीफ से आये मशहूर कब्बाल मोहम्मद समी नियाजी ने आओ रे चिश्तीयों खेले होली वाले मियां के आँगन में जेसे कई कलाम पेश किए। और अपने कलामो से महफिल में बेठे सभी लोगों का दिल जीत लिया। उर्स पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस फोर्स बल भी तैनात किया गया है जिससे आने वाले श्रद्धालुओ ने पुलिस व्यवस्था को देखते हुए सराहनीय कार्य बताया। इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम हाफिज आलम ,,पूर्व सभासद रफीक भाई, पूर्व सभासद साबिर कुरेशी, बाबर भाई, सद्दाम कुरेशी, डॉ ऐस ऐस खान, सभासद अल्ताफ कुरेशी,पूर्व नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राशिद हसन कुरेशी, अफसर गाईड, मेहराज भाई,डॉ मुस्ताकीम,अब्दुल गफ्फार मियां, सगीर मुस्तफाई,सद्दाम नीशू भाई, बृज क्षेत्र मंत्री शाहिद आलम कुरेशी, असलम भाई,सभासद इमरान खान,जनाब सत्तार भाई, रशीद मुल्लाजी,इलियास चौधरी, जलालुद्दीन उर्फ मटरूआ, शान चिश्ती,व अन्य लोग मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...