पुलिस द्वारा 1 चोर को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है।
अवगत कराना है 19.02.2024 को शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी सिचावली सानी,थाना हसायन जनपद हाथऱस द्वारा थाना हसायन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह अपने ट्रैक्टर से घर का सामान लेने नगला रति आया था तभी वहाँ से उसका ट्रैक्टर चोरी हो गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
जिसके क्रम में दिनांक 20.02.2024 को थाना हसायन पुलिस द्वारा एक चोर यावेन्द्र पुत्र प्रेमपाल सिंह नि0 गागंरौल थाना विजयगढ जनपद अलीगढ को बहेटा बम्बा के पास से मय चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें