एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।थाना अलीगंज पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त शानू पुत्र सद्दन उर्फ इसरत अली निवासी गडका थाना गंजडुण्डवारा कासगंज को चोरी के मोबाइल व एक अवैध तमन्चा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा कारतूस व मोबाइल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरूण पंवार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक रितेश ठाकुर, कांस्टेबल सागर मलिक, कांस्टेबल नकुल कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें