आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन द्वारा विनय नगर मारुति स्टेट स्थित होली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क नेत्र और दंत चेकअप कैंप आयोजित किया गया। जिसमें नेत्र चिकित्सक डॉ ए बी श्रीवास्तव,दंत चिकित्सक डॉ नेहा सक्सेना और डॉ अमित मंगल द्वारा बच्चों का निशुल्क चेकअप किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री संजय तोमर और संस्था अध्यक्ष श्री राहुल चतुर्वेदी द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 700 बच्चों को चिकित्सक सेवाओं का लाभ मिला । स्कूल की प्रधानाचार्या सतविंदर कौर ने संस्था द्वारा आयोजित कैंप की सराहना की । संचालन ज्योत्सना पवार द्वारा किया गया।इस मौके पर संस्था महासचिव रोहित वडेरा, डॉ अनुरंजन भारद्वाज,जगदीश बत्रा,विनोद शर्मा, रिचा शर्मा,भरत सावलानी, सी पी शर्मा,अरुण सिंह और अन्य टीचर्स मुख्य तौर पर मौजूद रहे ।*
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें