तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली 24 की मौत शवों को पहुंचते ही गांवों में मचा कोहराम, चारों ओर पसरा सन्नाटा
एटा।* जैथरा के गांव नगला कसा निवासी गौरव के पुत्र सिद्धू के मुंडन के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मृतक हुए महिलाओं और बच्चों के शव गांव कसा और रौरी में पहुंचे। शवों को पहुंचते ही दोनों गांवों में चीत्कार मच गया। गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शनिवार की सुबह हुई थी। इस घटना में कुल 24 लोगों की जानें चली गई हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। इसीक्रम में पटियाली थानान्तर्गत दरियावगंज चैकी के समीप ग्राम गढ़ई के निकट अलीगंज-कासगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में शककुतलादेवी पत्नी वीरपाल सिंह, उसमा पत्नी शिवम, मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह, सपना पत्नी गौरव, पुष्पा पत्नी सतेन्द्र सिंह, शिवम पुत्र मुकेश कुमार, देवांशी पुत्री शिवम, दीक्षा पुत्री रजनेश, गायत्री पत्नी रजनेश, श्यामलता पत्नी रनवीर सिंह, सुनयना पुत्री हरीशचन्द्र, गुड्डी पत्नी खुन्नूलाल, सिद्धू पुत्र गौरव, कुलदीप पुत्र मुकेश कुमार, संध्या पुत्री मुकेश कुमार, शिवानी पत्नी राजेश कुमार, मीरादेवी पत्नी राजपाल सिंह, कार्तिक पुत्र राजेश कुमार ममता पुत्री राजेश, लड्डू पुत्र मुकुट सिंह, अंजली पत्नी मुकुट सिंह, ज्योति पत्नी संजीव कुमार समेत 24 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन द्वारा की गई सारी प्रकिया पूरी होने के बाद मृतकों का शव उनके गांव लाये गये। गांवा वालों ने खाना तक नहीं बनाया। घटना के बाद दोनों गांवों के घरों में चूल्हा नहीं चला। पीड़ित परिवारों को ढांढ़स देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व प्रतिनिधि वहां पहुंचे। भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर गांव के शोकाकुल परिवारों से मिले और ढांढस दिया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को शासन से सहाता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें