एटा।* थाना निधौली कलां का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना निधौली कलां का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी के उपरांत थाने का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में बने क्वार्टर, भोजनालय एवं बैरिकों आदि का भ्रमण किया गया। थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। बैरिकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए कहा गया। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें