उप जिलाधिकारी ने राशन माफियाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए की छापामारी ,बड़ी मात्रा में अवैध चावल बरामद
करीमनगर के बागों में अवैध राशन के चावल रखे होने की सूचना पर उप जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में राशन चावल माफियाओं पर आला अधिकारियों का हंटर लगातार चलाया जा रहा है जिसके चलते जिले एवं तहसील स्तरीय सभी अवैध राशन चावल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिर भी अवैध राशन चावल माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जिसके चलते रात्रि में सिकंदराराऊ के मोहल्ला करीमनगर के बागों में उप जिलाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कई क्विंटल राशन का चावल बरामद किया।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई किसी व्यापारी का अवैध रूप से भारी मात्रा में राशन का चावल करीमनगर के बागों में रखा हुआ है। जब सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा मौके पर 15 से 20 टन चावल रखा हुआ है। वहीं कार्रवाई करते हुए सभी चावल को जब्त कर लिया गया है। मौके से कोई व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है । मामले की छानबीन की जा रही है । पता लगने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें