सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अहमद अल्वी ने ग्राम मनिकापुर विधानसभा अमांपुर कासगंज पहुँचकर भरा कार्यकर्ताओं में जोश




कासगंज। 

 ग्राम मनिकापुर विधानसभा  अमांपुर जनपद कासगंज पहुँचने पर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अहमद अल्वी का जिलाध्यक्ष पंचायत मंच , प्रधान प्रतिनिधि ग्राम मनिकापुर कासगंज अरविंद शाक्य,  जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच, क्षेत्र पंचायत सदस्य (सहावर) कासगंज डाॅ राजकुमार वर्मा, साहूकार पूर्व प्रधान मनिकापुर, जय सिंह यादव, नेत्रपाल यादव, युवा जिलाध्यक्ष शमीम नरेश कुमार मौर्य ने फूलमाला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। 

 जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री  दीदी अनुप्रिया पटेल ने हमेशा सामाजिक न्याय की बात करती है। और उन्होंने हमेशा दवे, कुचले, शोषितो, वंचितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम किया है और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री दीदी अनुप्रिया पटेल जी वर्षों से कर रही थीं। 

 जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने सभी कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का आवाह्न किया और सभी कार्यकर्ताओं को यश: कायी डॉ0 सोनेलाल पटेल के पद चिन्हों पर चलकर पार्टी की नीतियों-रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने संकल्प दिलाया। 

वहीं जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने संगठन विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी गणों को मनोनयन पत्र सोंपे। दीदी अनुप्रिया पटेल में आस्था व्यक्त करते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। 

 इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कासगंज राम प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव कासगंज अफजल अब्बासी, वकार पठान, डॉ राजकुमार वर्मा , नन्हे शाक्य, नेत्रपाल यादव ,जय सिंह यादव ,ताराचंद्र साहू, प्रमोद वर्मा, गुड्डू प्रजापति ,मुकुट यादव ,दुर्वेश कुमार ,देवेंद्र कुमार ,मानपाल वर्मा, मलखान वर्मा ,जितेंद्र वर्मा ,दीपक वर्मा, संतोष शाक्य ,महिपाल यादव, बबलू दिवाकर ,डॉ मुकेश, हिंदुस्तान वर्मा ,जोगेंद्र सिंह, ग्रीश चंद्र ,रूम सिंह ठेकेदार ,साहूकार पूर्व प्रधान, सुधीर शाक्य ,तिलक सिंह ,किशोरी लाल , धर्मेंद्र यादव ,छत्रपाल वर्मा, उमेश वर्मा , प्रकाश वर्मा, रतन सिंह शाक्य , छोटेलाल ,दुर्वेश कुमार वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,  प्रेमपाल यादव , रमेश चंद्र , अवधेश कुमार ,हर विलास वर्मा , एलकर यादव ,अवनीश यादव ,राजेश शाक्य, वीरेश यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...