सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडीजी आगरा द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन स्थित आधुनिकृत मीटिंग हॉल का किया गया उद्घाटन पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल के प्रदर्शन का किया निरीक्षण थाना प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च वितरित किये।

 



एटा।* अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद एटा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया।


पुलिस लाइन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। सलामी लेने के उपरांत महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित थाना साइबर क्राइम का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री द्वारा साइबर थानों के वर्चुअल उद्घाटन के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया। तत्पश्चात आधुनिकृत मीटिंग हॉल का शिला पट्टिका के अनावरण व फीता काट कर उद्घाटन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बलवा ड्रिल, सब्सिडियरी पुलिस कैंटीन, आरओ, भोजनालय, जिम्नेजियम हाल, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, जी 11 नई बिल्डिंग तथा आदेश कक्ष का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तदोपरांत थाना प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च आदि वितरण कर, उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनसे संवाद स्थापित कर उनको ड्यूटी एवं कर्तव्यों के निर्वहन के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं के साथ वार्ता कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए जनपद की समस्याओं एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया। तत्पश्चात राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारी के साथ अपराध/कार्मिक गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, जनसंपर्क अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...