अलीगंज।* उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में अब तक स्थानांतरण को लेकर खेल होता रहा है। आलम यह है कि कई जिलों में एक ही जगह वर्षों से कर्मचारी कुर्सी पर जमे हुए हैं। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी सामने आई हैं।कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा द्वारा विभागीय कार्यों की गति प्रदान करने हेतु सहायक लेखाकार सेवा प्रदाता के विकास क्षेत्र परिवर्तित किये गये है साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि परिवर्तित विकास क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय कार्यों का समय से सम्पादन करना सुनिश्चित करें लेकिन ठीक इसके विपरीत सहायक लेखाकारों का स्थानांतरण तो हो जाता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की खामियों के चलते संबंधित सहायक लेखाकार ट्रांसफर नहीं लेते और उसी पद पर आसींन रहते हैं।
विदित हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व सहायक लेखाकारों का महानिदेशक के द्वारा स्थानांतरण किया गया था लेकिन संविदा पर तैनात सहायक लेखाकार अपना ट्रांसफर नहीं लेते और जहां है वहीं उसी पद पर आसीन रहते हैं। वारहाल कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा द्वारा सहायक लेखाकार सेवा प्रदाता सहायक लेखाकार अमित कुमार को निधौली व सहायक लेखाकार सचिन कुमार को आवागढ़ से जलेसर भेजा गया। वही सहायक लेखाकार मनोज कुमार को जैथरा से जैथरा में ही रखा गया है। जलेसर सहायक लेखाकार पद पर तैनात कमलेश को आवागढ़ और मारहरा से सहायक लेखाकार हंसराज देओल को सकीट भेजा गया। निधोलीकलां सहायक लेखाकार रिक्त पद पर अतिरिक्त प्रभार के साथ अमित कुमार को तैनात किया गया है। वही सहायक लेखाकार अनिल कुमार को सकीट से शीतलपुर और सहायक लेखाकार ललित जैन को शीतलपुर से मारहरा पर तैनात किया गया है अब देखना यह है कि सहायक लेखाकार उसी पद पर आसींन रहते हैं या अपना स्थानांतरण लेकर पदभार ग्रहण करते हैं।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें