ब्रेकिंग कासगंज /
भतीजे की हुई मौके पर ही मौत,
भाई गंभीर अवस्था मैं हायर सेंटर रैफर,
एंकर -- खबर प्रदेश के जनपद कासगंज से है जहाँ एक घटना मैं खून रिश्ते ही एक दूसरे के लहू के प्यासे बन गए, खेत से ट्रैक्टर निकालने और समर के पानी को लेकर हुए विवाद मैं सगे भाइयों मैं झगड़ा हो गया जिसके दौरान बड़े भाई ने अपने सगे भाई और भतीजे को गोली मार दी।जिसमेंभतीजे की गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई, गोलीबारी की आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़ने लगे, लोगों को खेत की और आते देख हमलावर भाई वीरेश पुत्र राजकुमार सिंह मय असलाह मौके से फरार हो गया, ग्रामीणों ने पहुंच कर घायल अवस्था मैं पड़े अवधेश व राघवेंद्र को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक कर्मवीर ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अवधेश को उपचार हेतु अलीगढ़ हायर सेंटर रैफर कर दिया है, घटना के बाद से परिजनों मैं कोहराम मच गया है
ये पूरी घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एवनपुर मैं घटित हुई है।डॉक्टर कर्मवीर के अनुसार एवनपुर ग्राम से दो लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मैं उपचार के लिए लाया गया था ।
जिनके नाम राघवेंद्र पुत्र अवधेश व अवधेश पुत्र राजकुमार है। ज़िला अस्पताल पर आने से पूर्व ही राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी, वहीँ अवधेश की गंभीर अवस्था देखते हुए अच्छे उपचार हेतु मेडिकल कालेज अलीगढ़ रैफर कर दिया है, पुलिस ने शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तहरीर मिलने के बाद अग्रिम पुलिस कार्यवाही अमल मैं लाई जाएगी। जिला अस्पताल पर मौजूद ग्रामीण मोनू द्वारा बताया गया कि पहले इन दौनो के मध्य कहासुनी होने लगी जिसमें समर के पानी की निकासी की बात चल रही थी तभी दूसरे भाई द्वारा खेत से ट्रैक्टर न निकालने का मामला उठाया गया,देखते ही देखते कहासुनी मैं गर्माहट बढ़ गई और वीरेश घर से अश्लाह लेकर आया और भाई और भतीजे पर सीधे गोली चला दी ,गोली की आवाज सुनकर गॉव के लोग खेत की तरफ भागे तो वीरेश वहाँ से भाग गया था, खेत पर राघवेंद्र की सांस चल रही थी पर रास्ते मे उसने दम तोड़दिया ।वही अवधेश की हालत भी काफी गंभीर है, बहरहाल पुलिस मामले की जांच मैं जुट गई है।
बहरहाल एक भाई ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया दोसरा भाई जीवन और मौत के बीच साँसों की जंग लड़ने अलीगढ़ रैफर कर दिया गया और खुद फरार ही गया, कुछ ही घण्टों मैं एक परिवार पूरी तरह तिनकों की भांति विखर गया है।
वाइट-- जीतेंद्र दुबे (अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज)
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें