एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र मे टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। थाना मिरहची के हीरापुर निवासी श्रीमती राजकुमारी पुत्री बनवारी लाल और इंद्रजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी खंजी थाना दादों अलीगढ़ मे आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित है, दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, महिला कांस्टेबल मिथलेश, महिला कांस्टेबल पूजा, महिला कांस्टेबल रजनी, काउंसलर बृजबाला वशिष्ठ मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें