श्री उमेश चन्द कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड के बैनर तले आयोजित पाँच दिवसीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर का समापन हो गया। जिसमें टैंट पिचिंग गैजेट्स, पाईनियरिंग, सर्वधर्म प्रार्थना, मतदाता जागरुकता रैली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त व उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता तथा जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश शिविर के समापन में मौजूद रहे तथा शिविर में माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट एवम गाइड ने प्रतिभाग किया। जाँच शिविर के लीडर ऑफ द कोर्स डॉ आनंद बाबू एवं लीडर आफ द कोर्स विनीता चौधरी मौजूद रहीं।
संचालन मण्डल संगठन आयुक्त (सहायक प्रार्देशिक संगठन कमिश्नर गाइड) कविता पांडेय ने किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य व जिला मुख्य आयुक्त गाइड ममता उपाध्याय तथा स्काउट सचिव डॉ. ओमवीर सिंह के साथ विशेष सहयोग जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड सोनाली वार्ष्णेय तथा स्काउट काउंसलर डॉ विकास कौशिक और भूतपूर्व डी. टी. सी. प्रेमपाल सिंह, के. एल. जैन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य तथा आजीवन स्काउट सदस्य डॉ .दीपक जैन, स्काउट ट्रेनिग काउंसलर विकास कुमार, रूपेश कुमार गौतम, दीपक कुमार शर्मा, रतन प्रकाश उपाध्याय, जसराम सिंह, गाइड कैप्टन वंदना शुक्ला ,रूपम कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।
कैंप का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया तथा बच्चों को आशीर्वाद के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन ने आभार प्रकट किया, शुभ आशीष वचन और शुभकामनाएं दी।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें